कोरोना टीका लेने के दूसरे दिन ही 62 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दिया जांच का आदेश

भाषा, महासुमंद
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोविड-19 का टीका लगाने के एक दिन बाद 62 वर्षीय शख् की मृत्यु हो गई। महासमुंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन के मनडापे ने बताया कि जिले के सावित्रीपुर...

covid vaccination

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोविड-19 का टीका लगाने के एक दिन बाद 62 वर्षीय शख् की मृत्यु हो गई। महासमुंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन के मनडापे ने बताया कि जिले के सावित्रीपुर गांव के रहने वाले विभीषण बंजारे की कोविड-19 का टीका लगाने के दूसरे दिन मृत्यु हो गई।

बंजारे के परिवार के सदस्यों ने बताया कि बंजारे को गुरुवार शाम पिथौरा के सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाया गया था। परिवार के सदस्यों के मुताबिक टीका लगने के बाद उसे एक घंटे तक अस्पताल में रखा गया और फिर घर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बंजारे को टीका लगने वाली जगह पर दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ी तब उन्हें इलाज के लिए पिथौरा के अस्पताल ले जाया गया। 

परिवार के मुताबिक, बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बसना के स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिलते ही जिले के टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। अधिकारी के मुताबिक,  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के बाद वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुप्ता ने बताया कि वृद्ध के परिजनों को भी टीका लगाया गया था लेकिन सभी की तबीयत ठीक है। उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि बंजारे को टीका लगाया गया तब उसे पहले से किसी भी प्रकार की तकलीफ थी या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच दल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

priyanka

लेखक के बारे में

priyanka

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़कोरोना टीका लेने के दूसरे दिन ही हुई बुजुर्ग की मौत, जांच शुरू