ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ छत्तीसगढ़बीजापुर में CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल AK- 47 से खुद को मारी गोली; नहीं मिला कोई नोट

बीजापुर में CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल AK- 47 से खुद को मारी गोली; नहीं मिला कोई नोट

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में CRPF की 85वीं बटालियन मुख्यालय में जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान 2 दिन पहले छुट्टी से लौटकर वापस ड्यूटी पर आया था।

बीजापुर में CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल AK- 47 से खुद को मारी गोली; नहीं मिला कोई नोट
Abhishek Mishraएएनआई,बीजापुरTue, 07 Feb 2023 04:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित CRPF की 85 वीं बटालियन मुख्यालय में जवान ने सुसाइड कर लिया। आज सुबह रेजिडेंशियल एरिया में जवान ने खुद को गोली मारकर हत्या की। 2 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर CRPF में तैनात जवान वापस ड्यूटी पर लौटा था। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुसाइड की वजहों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पा रही है। 

37 वर्षीय CRPF जवान विनय बीजापुर में CRPF मुख्यालय पर तैनात था। विनय का घर केरल में है। लम्बी छुट्टी के बाद रविवार को वापस ड्यूटी पर लौटा था। हालांकि उसी दिन से विनय कुछ उदास था लेकिन कैंप में किसी से कोई बातचीत नहीं की। विनय ने अपनी सर्विस बन्दूक AK-47 से खुद को गोली मार ली, घटनास्थल पर ही जवान की मौत हो गई।

बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केरल के रहने वाले 37 वर्षीय विनय काफी समय से बीजापुर में तैनात थे। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वजहों के बारे में छानबीन की जा रही है। परिजनों को जानकारी दी गई है। सर्विस राइफल रूम से बरामद हुआ है। मामले में फोन कॉल हिस्ट्री से सुसाइड की वजह पता चल सकती है। जांच की जा रही है।