Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Special train from Rajnandgaon Chhattisgarh to Ramlala Dham Ayodhya UP
छत्तीसगढ़ के इस शहर से अयोध्या तक जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल; कब चलेगी, कहां-कहां रूकेगी

छत्तीसगढ़ के इस शहर से अयोध्या तक जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल; कब चलेगी, कहां-कहां रूकेगी

संक्षेप:

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 15 आधुनिक LHB कोच लगे होंगे, जिसमें 11 सामान्य श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 2 पावर कार कम लगेज शामिल हैं। इस पहल से रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Dec 17, 2025 02:46 pm ISTSourabh Jain वार्ता, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
share Share
Follow Us on

रामलला के दर्शन को इच्छुक छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को रेलवे ने एक खुशखबरी दी है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ सरकार की 'रामलला दर्शन यात्रा' हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन राजनांदगांव-अयोध्या-राजनांदगांव (गाड़ी संख्या 08853/08854) के बीच चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन राजनांदगांव से दिनांक 18 दिसंबर 2025 को तथा अयोध्या से दिनांक 20 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 15 आधुनिक LHB कोच लगे होंगे, जिसमें 11 सामान्य श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 2 पावर कार कम लगेज शामिल हैं। इस पहल से प्रदेश के श्रद्धालु यात्रियों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ट्रेन की समय-सारणी इस प्रकार है:

गाड़ी संख्या 08853 (राजनांदगांव-अयोध्या स्पेशल ट्रेन)

कब चलेगी- दिनांक 18 दिसंबर 2025

प्रस्थान समय- राजनांदगांव से सुबह 11.20 बजे

स्टॉपेज- दुर्ग (आगमन 12.10, प्रस्थान 12.30 बजे), उसलापुर (आगमन 15.15, प्रस्थान 15.25 बजे), शहडोल (आगमन 19.05, प्रस्थान 19.10 बजे), कटनी (आगमन 22.30, प्रस्थान 22.35 बजे), सतना (आगमन 00.05, प्रस्थान 00.10 बजे), प्रयागराज छिवकी (आगमन 03.40, प्रस्थान 03.45 बजे), वाराणसी और अयोध्या 14.00 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08854 (अयोध्या-राजनांदगांव स्पेशल ट्रेन)

कब चलेगी- दिनांक 20 दिसंबर 2025

प्रस्थान समय- अयोध्या से रात 22.30 बजे

स्टॉपेज- वाराणसी (आगमन 03.40, प्रस्थान 03.50 बजे), प्रयागराज छिवकी (आगमन 08.45, प्रस्थान 08.50 बजे), सतना (आगमन 12.25, प्रस्थान 12.30 बजे), कटनी (आगमन 14.00, प्रस्थान 14.05 बजे), शहडोल (आगमन 17.30, प्रस्थान 17.35 बजे), उसलापुर (आगमन 20.55, प्रस्थान 21.05 बजे), दुर्ग (आगमन 00.05, प्रस्थान 00.15 बजे) एवं राजनांदगांव रात 01.00 बजे पहुंचेगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।