Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Son shot dead, then hanged in the woods; why did the drunk father take such a step?
बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर जंगल में लगाई फांसी; नशे में धुत पिता ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर जंगल में लगाई फांसी; नशे में धुत पिता ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक, बेटे की हत्या और पत्नी को घायल कर फरार हुए आरोपी संत कुमार की लाश घटनास्थल से कुछ ही दूर जंगल में एक डूमर के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। 

Jan 04, 2026 02:57 pm ISTRatan Gupta वार्ता
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के एक पिता ने गुस्सा और शराब के नशे में ऐसा कदम उठाया कि बाद में खुदकुशी कर ली। बीते शुक्रवार एक पिता ने नशे में धुत होकर अपना आपा खो दिया। गुस्से से तमतमाए पिता ने पहले गोली मारकर अपने जवान बेटे को मौत की नींद सुला दी। इसके बाद आत्मग्लानि में खुदकुशी कर ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, बेटे की हत्या और पत्नी को घायल कर फरार हुए आरोपी संत कुमार की लाश घटनास्थल से कुछ ही दूर जंगल में एक डूमर के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

2 दिन से तलाश कर रही थी पुलिस

अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर ने घटना का खुलासा करते हुए रविवार को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया- शुक्रवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संत कुमार (48 वर्ष) अपनी बंदूक लेकर जंगल की ओर भाग गया था। पुलिस और ग्रामीणों की टीमें पिछले दो दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में SDM के खेत के पीछे मिली अधजली लाश, तसले में पड़े थे 500 के जले नोट
ये भी पढ़ें:प्रेमी के कमरे में शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी, नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली

क्या जेल जाने के डर से की आत्महत्या?

आखिरकार घटना के तीसरे दिन, आरोपी का शव वारदात वाली जगह (ईंट भट्ठा) से कुछ ही दूरी पर जंगल में मिला। ऐसा मालूम होता है कि बेटे की हत्या के बाद आरोपी जेल जाने से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम कुवारदल्ली का है।

बेटे ने माता-पिता के झगड़े को कराया शांत

शुक्रवार रात करीब 8 बजे संत कुमार गांव के बाहर जंगल किनारे ईंट बना रहा था। वह नशे की हालत में था और किसी बात को लेकर अपनी पत्नी शांति बाई से झगड़ने लगा। झगड़ा बढ़ता देख शांति बाई ने फोन कर अपने 22 साल के बेटे शेखर उईके को बुलाया। शेखर तुरंत ईंट भट्ठे पर पहुंचा और अपने माता-पिता के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करने लगा।

बेटे बीच में बोला, खौल उठा पिता का खून

बेटे का बीच-बचाव करना नशे में धुत पिता को नागवार गुजरा। उसने तैश में आकर अपनी भरमार बंदूक उठाई और सीधे बेटे पर गोली दाग दी।, इस दौरान शेखर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गोलीबारी के दौरान छर्रे लगने से शांति बाई का जबड़ा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।