रायपुर में पत्नी से संबंध के शक में पति ने कर डाली मकान मालिक की हत्या, गिरफ्तार

By Mohit
वार्ता, रायपुर
share

पति को शक था कि उसकी पत्नी का मकान मालिक से अवैध संबंध है। पति ने कथित तौर पर इस शक के आधार पर मकान मालिक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Extramarital Affair
पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में मकान मालिक की कथित तौर पर हत्या।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध शक होने के संदेह में एक किराएदार व्यापारी ने कथित तौर पर मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी के साथ कोई और भी था या नहीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी कई बार मकान मालिक के साथ गाली-गलौज और विवाद हो चुका था।

ऑटो पार्ट्स का कोरबार करता है आरोपी

पुलिस से शनिवार मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम गनोद की है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुरुषोत्तम धीवर (25) मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी का निवासी है। पुरुषोत्तम ने वेद राम साहू के मकान में दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू किया था। उसकी पत्नी का भी दुकान पर आना-जाना था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया, "युवक को शक था कि, मकान मालिक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। हाथापाई भी हुई। इस दौरान किराएदार ने उसकी हत्या कर दी।"

पहले भी कई बार गाली-गलौज और विवाद हो चुका था

पुलिस के मुताबिक इसी संदेह को लेकर पुरुषोत्तम और वेद राम के बीच पहले भी कई बार विवाद और गाली-गलौज हुई थी। घटना के दौरान दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम करवाया गया, आसपास के लोगों से भी पूछताछ

घटना की सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आरोपी द्वारा अपनी पत्नी और मकान मालिक के बीच अवैध संबंध होने का संदेह प्रमुख वजह के रूप में सामने आया है।

पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही

पुलिस ने पुरुषोत्तम धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के साथ यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़रायपुरपत्नी से संबंध के शक में पति ने कर डाली मकान मालिक की हत्या, गिरफ्तार