काम की बात: रायपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति! 360 करोड़ की लागत से इन सड़कों पर बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए बड़ी गुड न्यूज है। रायपुर में इस साल चार नए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दी गई है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए बड़ी गुड न्यूज है। रायपुर में इस साल चार नए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दी गई है। इन फ्लाईओवर के बनने से शहर के व्यस्त यातायात को तेज, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने लंबे समय से लंबित इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। शहरवासियों द्वारा काफी लंबे समय से इन फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी।
इन स्थानों पर बनेंगे फ्लाईओवर
विभागीय जानकारी के अनुसार, जी.ई. रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा रिंग रोड क्रमांक-2 में सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी तरह वी.आई.पी. रोड स्थित फुंडहर चौक में ओवरपास निर्माण हेतु 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपये तथा अटल पथ एक्सप्रेसवे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सड़कों पर जाम होगा कम
अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार रायपुर में यातायात व्यवस्था को तेज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। फ्लाईओवर एवं सड़कों के चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुगम होगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


