Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Railway cancelled many trains for 2 days on these routes in Chhattisgarh
यात्री कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इन रूटों पर कई ट्रेनों को 2 दिन के लिए किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

यात्री कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इन रूटों पर कई ट्रेनों को 2 दिन के लिए किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

संक्षेप:

रेल यात्रियों को छत्तीसगढ़ में दो दिन यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे द्वारा रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा रेल खंड में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य किया जाना है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को कई यात्री ट्रेनों को रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द किया है।

Jan 10, 2026 02:42 pm ISTPraveen Sharma रायपुर, वार्ता
share Share
Follow Us on

रेलवे यात्रियों को छत्तीसगढ़ में दो दिन यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा रेल खंड में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य किया जाना है। इस दौरान गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को कई यात्री गाड़ियों को रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस विकास कार्य का सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रेलखंड पर संचालित मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन तिथियों में कई यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेलवे चलाएगी 2 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें, कई राज्यों का सफर आसान; देखें शेड्यूल

11 जनवरी को रद्द रहने वाली गाड़ियां

68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को रद्द रहने वाली गाड़ियां

58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर

58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

ये भी पढ़ें:4 राज्यों में गुजरेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर ठहराव; देखें रूट

आंशिक रूप से संचालित रेल गाड़ियां

68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 11 जनवरी को यह ट्रेन झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू: 11 जनवरी को यह ट्रेन गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम अब 'मूक माटी एक्सप्रेस'

रेलवे अपने यात्रियों को सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को सम्मान देने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के रायपुर और मध्य प्रदेश के जबलपुर के बीच चलने वाली रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलकर 'मूक माटी एक्सप्रेस' रखा गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से गुरुवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक, परिवर्तन के अंतर्गत ट्रेन संख्या 11701/11702 यथावत रहेगी तथा यात्रा रूट, टाइम टेबल एवं कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आरक्षण टिकट, चार्ट, एनटीईएस एवं अन्य यात्री सूचना प्रणालियों में अब नया नाम 'मूक माटी एक्सप्रेस' प्रदर्शित होगा।

'मूक माटी' नाम में धरती एवं संस्कृति का भाव निहित

'मूक माटी' नाम में धरती एवं संस्कृति का भाव निहित है और यह नाम छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की उस धरती का प्रतीक है, जो बिना शब्दों के भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक चेतना को संजोए हुए है। यह नामकरण यात्रियों को यात्रा के दौरान धरती, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ती है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।