‘पहले दारू-मुर्गा, फिर बोरिंग’, भाजपा नेत्री के आरोप से कोरबा में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा के भीतर कथित तौर पर उभरे एक विवाद ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। बाकिमोंगरा क्षेत्र से सामने आए इस मामले में एक भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी की पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा के भीतर कथित तौर पर उभरे एक विवाद ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। बाकिमोंगरा क्षेत्र से सामने आए इस मामले में एक भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी की पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बोरिंग कराने के बदले शराब, मुर्गा और 20 हजार रुपये की मांग की गई। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।
बोरिंग के लिए मांगी गई रिश्वत
बताया जा रहा है कि यह मामला कटाईनार वार्ड क्रमांक 14 का है। समाजसेविका और भाजपा नेत्री डिंकी कौर ने एक वीडियो जारी कर पार्षद रम्भा कंवर पर सीधे आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वार्ड में बोरिंग के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद काम नहीं किया गया और उनसे अवैध मांगें रखी गईं।
मुर्गा,शराब और 20 हजार ना मिले पर रोका काम
डिंकी कौर का आरोप है कि पार्षद ने बोरिंग कराने के बदले शराब, मुर्गा और 20 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि जब इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो बोरिंग का काम रोक दिया गया। उनके मुताबिक इलाके में पानी की भारी किल्लत है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
नेत्री ने यह भी दावा किया कि जिस स्थान पर बोरिंग की सबसे अधिक जरूरत थी, वहां काम नहीं कराया गया। इसके बजाय दूसरी जगह बोरिंग कराकर सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया गया। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


