Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Over 40-year old steel bridge stolen overnight in Chhattisgarh
गजब! छत्तीसगढ़ में 40 साल पुराना पुल ही उड़ा  ले गए चोर; रातोंरात कैसे हुई वारदात

गजब! छत्तीसगढ़ में 40 साल पुराना पुल ही उड़ा ले गए चोर; रातोंरात कैसे हुई वारदात

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में नहर पर बना लगभग 40 साल पुराना 10 टन वजनी एक छोटा लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस घटना में 15 लोग शामिल थे।

Jan 24, 2026 03:51 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर, भाषा
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में नहर पर बना लगभग 40 साल पुराना 10 टन वजनी एक छोटा लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस घटना में 15 लोग शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर गैस कटर से पुल को काटकर चुरा लिया और उसे कबाड़ में बेच दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह लोगों ने देखा कि ढोढीपारा इलाके में नहर पार करने के लिए बना लोहे का पुल गायब है। इसके बाद लोगों ने वार्ड के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास को इसकी जानकारी दी।

पटले ने बताया कि पार्षद द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने पुल को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया और इस चोरी में शामिल 15 आरोपियों की पहचान की गई।

ये भी पढ़ें:नक्सल मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ का रायपुर रेंज, 47 लाख के इनामी माओवादियों का सरेंडर
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड चेयरमैन बोले- कांग्रेस ने मुस्लिमों को सिर्फ आतंकवादी बनाया
ये भी पढ़ें:रायपुर में आज से होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम, नई व्यवस्था में काम करेंगे 21 थाने

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनमें से स्थानीय निवासी लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ ‘पिक्चर’ (22) को गिरफ्तार कर लिया गाय है। उन्होंने कहा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी मुकेश साहू और असलम खान समेत 10 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पुलिस ने चोरी के बाद नहर के अंदर छिपाया गया लगभग सात टन लोहा जब्त कर लिया है। साथ ही चोरी का लोहा ले जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शेष चोरी का सामान कहां बेचा गया है। वहीं, वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग 70 फुट लंबा और पांच फुट चौड़ा 10 टन वजनी यह पुल करीब 40 वर्ष पहले बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुल चोरी होने के बाद से स्थानीय लोग नहर पार करने के लिए पास के कंक्रीट पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।