Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Naxalites killed a woman in Chhattisgarh on suspicion of being a police informer more than 60 murders this year
छत्तीसगढ़ में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की महिला की हत्या, इस साल 60 से अधिक हत्याएं

छत्तीसगढ़ में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की महिला की हत्या, इस साल 60 से अधिक हत्याएं

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

Dec 08, 2024 02:05 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, बीजापुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वाली महिला मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इस तरह की घटनाएं नक्सली इलाकों में आए दिन होती रहती हैं। पुलिस ने बताया कि इस साल इस घटना के साथ ही बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर में नक्सलियों द्वारा 60 से अधिक लोगों की हत्याएं कर दी गई हैं।

पहाड़ी पर ले जाकर, घोंटा गला

एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के लादेड़ गांव से यालम सुकरा को शनिवार को अगवा किया और उसे पास की एक पहाड़ी पर ले गए। अधिकारी ने बताया कि सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और नक्सलियों ने उसकी लाश को इलाके में ही छोड़ दिया और वहां से भाग गए। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक पर्चा भी बरामद हुआ है।

पर्चा में लिखकर बताई हत्या की वजह

इलाके में पाए गए पर्चे में नक्सलियों ने महिला के ऊपर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। पर्चे के अनुसार महिला साल 2017 से पुलिस के लिए काम कर रही थी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद इस साल नक्सलियों द्वारा हत्या करने वाली संख्या बढ़कर 60 से अधिक हो गई है। मरने वाले ये लोग बस्तर डिवीजन के हैं। इसमें बीजापुर समेत सात जिले आते हैं।

इससे पहले भी कर चुके हत्याएं

इससे पहले भी नक्सलियों ने लोगों की हत्याएँ पुलिस मुखबिर होने के शक के आधार पर की हैं। दिसंबर को नक्सलियों ने बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में एक महिला आंगनवाड़ी सहायिका की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी थी, जबकि 4 दिसंबर को बीजापुर में अलग-अलग जगहों पर दो पूर्व सरपंचों (ग्राम पंचायत प्रमुखों) की हत्या कर दी गई थी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;