छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ बुधवार रात गीदम थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ी इलाके में हुई।
नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
पुलिस के अनुसार, नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जंगलों में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस को 3 मार्च को सूचना मिली थी कि गीदम क्षेत्र में बीजापुर जिले की सीमा से सटे गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा गांवों के बीच पहाड़ी जंगलों में नक्सलियों ने हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा है। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया।
8-10 नक्सलियों ने की फायरिंग
मुठभेड़ के दौरान 8 से 10 नक्सलियों ने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। हालांकि घने जंगल, पहाड़ी इलाका और अंधेरे का फायदा उठाकर अधिकांश नक्सली मौके से भागने में सफल रहे। बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली, जहां से एक नक्सली का शव बरामद हुआ।
मारे गए नक्सली की पहचान राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जो भैरमगढ़ एरिया कमेटी से जुड़ा था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के बुर्जी गांव का निवासी था।
अब तक 285 नक्सली मारे गए
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक INSAS राइफल, पिस्टल, मैगजीन, वॉकी-टॉकी सेट, कई कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं पिछले साल सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च तक का लक्ष्य तय किया है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


