पीठ पीछे किसी और से मिलती थी पत्नी! अफेयर के शक में कर दिया कत्ल; हैवान ने पुलिस को क्या-क्या बताया
- छत्तीसगढ़ में एक शख्श ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म भी कबूल कर लिया है।

वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा ना करने की वजह से अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन कई बार इसमें हिंसा भी होने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि पति या पत्नी में से कोई दूसरे पर शक करने के चलते हत्यारा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला आया है छत्तीसगढ़ के बलोत जिले से। यहां छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति ने पत्नी की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम अंजलि मंडावी (28) है और पति का नाम अर्जुन राम मंडावी (33) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी पति को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी अर्जुन राम मंडावी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था। इस घटना के बारे में गांव वालों को जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इलाके में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी की हत्या के शक में पति को पकड़ा गया। पति ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। वारदात के दिन भी पत्नी के साथ अफेयर को लेकर विवाद हुआ। दोनो के बीच बहस हुआ वह गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पति को अदालत में पेश किया गया और उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


