छत्तीसगढ़ में खतरनाक हत्याकांड, शख्स ने बुजुर्ग मां-बाप और भतीजे-भतीजी को मौत के घाट उतारा; पहले ले चुका सगे भाई की जान

पीटीआई, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
Follow us on Google News
share

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), और उनके पोते-पोतियों पीतांबर कश्यप (17) तथा मोगरा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक दंपति के बेटे सोनसाय और उसके बेटे डाकेश्वर को हिरासत में लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में खतरनाक हत्याकांड, शख्स ने बुजुर्ग मां-बाप और भतीजे-भतीजी को मौत के घाट उतारा; पहले ले चुका सगे भाई की जान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर संपत्ति विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग माता-पिता और दो भतीजे-भतीजी की हत्या कर दी। खास बात यह है कि इसी शख्स ने 15 साल पहले अपने दो सगे भाइयों में से एक को मौत के घाट उतारा था, वहीं इनके तीसरे भाई ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। अब उसी शख्स ने अपने दोनों भाइयों के बच्चों के साथ ही अपने मां-बाप की भी हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे ने परिवार की पूरी संपत्ति हड़पने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया है।

वारदात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह खतरनाक हत्याकांड जिले के शिवरीनारायण पुलिस थाना क्षेत्र के भंवतरा गांव में सामने आया, जहां गांव के एक निर्माणाधीन मकान के भीतर से पुलिस ने चार शव बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब मजदूर काम के लिए वहां पहुंचे तब उन्होंने शवों को देखा और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने दबोचा

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), और उनके पोते-पोतियों पीतांबर कश्यप (17) तथा मोगरा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उसने मृतक दंपति के बेटे सोनसाय और उसके बेटे डाकेश्वर को हिरासत में लिया है।

मृतक के तीन बेटों में से दो की मौत हो चुकी

आरोपियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक बुजुर्ग मेदनी प्रसाद के तीन बेटे थे, जिनमें सोनसाय भी शामिल है। अधिकारी के अनुसार सोनसाय ने पहले अपने एक भाई की हत्या कर दी थी और उस मामले में उसने 15 साल की जेल की सजा काटी थी, जबकि दूसरे बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

दोनों मृतक भाइयों की एक-एक संतान की भी जान ली

अधिकारी ने बताया कि सोनसाय ने अपने बेटे डाकेश्वर उर्फ गोलू के साथ मिलकर इस वारदात को तब अंजाम दिया जब उसके बुजुर्ग माता-पिता और दोनों मृत भाइयों के बच्चे अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर चारों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पीतांबर कश्यप अपने दिवंगत पिता का इकलौता बेटा था, जबकि मोगरा अपने पिता की इकलौती बेटी थी।

पिता की संपत्ति पर एकाधिकार चाहता था मुख्य आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह जब मजदूर वहां काम करने पहुंचे तो उन्होने चारपाई पर शव पड़े देखे, जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। दरअसल वह पिता की दौलत पर एकाधिकार चाहता था और इसी लालच में कर उसने अन्य दावेदारों को रास्ते से हटाने के लिए यह अपराध किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।