गलती से बम पर रखा पैर…, बीजापुर में IED धमाके में 20 साल के युवक की मौत

Jan 19, 2026 02:43 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, बीजापुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस वक्त हुई, जब युवक जंगल की ओर गया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

गलती से बम पर रखा पैर…, बीजापुर में IED धमाके में 20 साल के युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस वक्त हुई, जब युवक जंगल की ओर गया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

गलती से बम पर रखा पैर

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आयता कुहरामी के रूप में हुई है, जो उसूर थाना क्षेत्र के कस्तूरीपाड़ गांव का निवासी था। आयता किसी काम से गांव के पास स्थित जंगल में गया हुआ था। इसी दौरान अनजाने में उसका पैर जमीन में दबे प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में तोड़ दिया दम

धमाके के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आयता ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

विस्फोट से कई निर्दोषों की हुई मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों और कच्चे रास्तों पर IED लगाते हैं। हालांकि, इन विस्फोटकों की चपेट में कई बार निर्दोष ग्रामीण भी आ जाते हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी विस्फोटक तो नहीं लगाए गए हैं।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों और दूरदराज के इलाकों में जाते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें।

बीजापुर नक्सली हिंसा का केंद्र

गौरतलब है कि बस्तर संभाग, जिसमें बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं, नक्सली हिंसा से लंबे समय से प्रभावित रहा है। पुलिस के अनुसार, पिछले साल बस्तर क्षेत्र में प्रेशर IED धमाकों समेत नक्सली हिंसा की घटनाओं में कुल 46 लोगों की जान गई थी। इससे पहले 5 जनवरी को भी बीजापुर जिले में प्रेशर IED विस्फोट में एक 15 वर्षीय किशोर घायल हुआ था।

खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर प्रतीकात्मक है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।