Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Madvi Hidma Indias most wanted Maoist commander
खूंखार माडवी हिडमा के सिर पर था एक करोड़ से ज्यादा का इनाम, एक साथ मार डाले थे 76 जवान

खूंखार माडवी हिडमा के सिर पर था एक करोड़ से ज्यादा का इनाम, एक साथ मार डाले थे 76 जवान

संक्षेप:

हिडमालु और संतोष नाम से कम पर माडवी हिडमा पहचान से बेहद कुख्यात रहा नक्सली कमांडर आखिरकार मारा गया। देश की दशकों पुरानी नक्सल समस्या के दौरान दो दर्जन से अधिक बड़े हमलों को अंजाम दे चुका हिडमा देश के सबसे खूंखार नक्सली कमांडरों में शामिल हो गया था।

Nov 18, 2025 04:45 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share Share
Follow Us on

हिडमालु और संतोष नाम से कम पर माडवी हिडमा पहचान से बेहद कुख्यात रहा नक्सली कमांडर आखिरकार मारा गया। देश की दशकों पुरानी नक्सल समस्या के दौरान दो दर्जन से अधिक बड़े हमलों को अंजाम दे चुका हिडमा देश के सबसे खूंखार नक्सली कमांडरों में शामिल हो गया था। वह दंतेवाड़ा हमले के लिए भी जिम्मेदार था जिसमें एक साथ 76 जवानों की मौत हो गई थी। मंगलवार को आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर हिडमा अपनी पत्नी राजे के साथ मारा गया। इसे नक्सलियों के लिए हाल के सालों में सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सुकम जिले का रहने वाले हिडमा करीब 20 सालों तक आतंक का पर्याय बना रहा। एक के बाद एक हमलों को अंजाम देते हुए वह नक्सली संगठन में एक साधारण लड़ाके से काफी ऊंचे ओहदे वाले कमांडर तक बढ़ता चला गया। वह बटालियन नंबर एक का मुखिया था, जिसे सबसे सीपीआई (एम) का सबसे खतरनाक यूनिट माना जाता है। दंडकारण्य क्षेत्र के घने जंगलों में इनका गढ़ था।

ये भी पढ़ें:नक्सली हिडमा ने मां की भी नहीं सुनी और मारा गया, 26 हमलों से मचा दिया था आतंक

अबूझमाड़ और सुकमा-बीजापुर के जंगल को लेकर अपनी जानकारी को लेकर नक्सलियों के बीच उसकी खास पूछ थी। वह सबसे दुर्जेय नक्सली कमांडर था जो अब भी दक्षिण बस्तर में सक्रिय था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पिछले दो दशक में वह सभी बड़े नक्सली हमलों में शामिल था। उसका नाम पुलिस रिकॉर्ड में 2010 के दंतेवाड़ा हमले के बाद आया जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे। इसके अलावा 2013 में उसने दर्भा घाटी में एक बड़े हमले को अंजाम दिया जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की जान चली गई थी। 2017 में भी जब सुकमा हमले में 37 सुरक्षाकर्मियों की जान गई तो हिडमा का नाम चर्चा में आया था।

हिडमा कितना खूंखार था इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि वह एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है और उसके सर पर केंद्र और राज्य की एजेंसियों ने एक करोड़ से अधिक का इनाम रखा था। हाल के सालों में नक्सलियों के खिलाफ बेहद तेज हो चुके ऑपरेशन के बावजूद हिडमा खुद को बचाने और सुरक्षाबलों को चकमा देने में कामयाब होता रहा। अप्रैल 2025 में वह बचकर भागने में कामयाब रहा था। कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर कई दिन तक चले मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे।

हिडमा अब दंडकारण्य स्पेशल जोन कमिटी (DKZC) में सचिव बन चुका था जो सीपीआई (माओवादी) की सबसे शक्तिशाली फैसला लेने वाली संस्था है। अधिकारी बताते हैं हिडमा 130-150 लड़ाकों के साथ एक बटालियन को कमांड करता था। वह नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में जंगलों में छिपकर और डरा-धमकाकर ग्रामीणों की मदद लेकर अपने मंसूबों को अंजाम देने में जुटा था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।