कोरबा: होमगार्ड ने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, जेब से मिला सुसाइड नोट

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, कोरबा
Follow us on Google News
share

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि जवान को कुछ दिनों पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था जिससे वह तनाव में में बताया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसी वजह से ये कदम उठाया।

Poison Suicideजवान ने कलेक्ट्रेट परिसर में जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बर्खास्त होमगार्ड ने कथित तौर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर जवान को अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। नगर सेवा में कार्यरत जवान के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का दावा किया है। जवान का नाम संतोष पटेल है। जवान ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि जिला कमांडेंट और होम गार्ड के संभागीय कमांडेंट उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल ने कथित तौर पर कलेक्टर कार्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उन्हें ईलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि जवान को कुछ दिनों पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था जिससे वह तनाव में में बताया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसी वजह से ये कदम उठाया।

ईलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विस्तृत जांच चल रही

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि सुसाइड नोट में जो आरोप लगाए गए हैं उनके आधार पर भी विस्तृत जांच चल रही है। पटेल ने जिला कमांडेंट अनुज एक्का और होम गार्ड के संभागीय कमांडेंट के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

उचित कार्रवाई की जाएगी

पुलिस का कहना है कि संतोष के ठीक होने के बाद उनका बयान दर्ज करवाया जाएगा और फिर अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि होमगार्ड ने सुबह 8 बजे आत्महत्या की कोशिश की। कलेक्टर कुणाल दुदावत कुछ ही देर पहले झंडा फहराकर निकले थे। बताया जा रहा है कि कीटनाशक पीने के बाद संतोष पटेल की हालात गंभीर हो गई थी ऐसे में उन्हें ईलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।