'जो करना है कर लो'... पूर्व गृहमंत्री के बेटे की धमकी, नशे में कार से दुकान को मारी टक्कर, थाने में भी काटा बवाल

Mar 12, 2026 03:15 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, कोरबा
share

पुलिस स्टेशन में होने के बावजूद, संदीप कंवर का आक्रामक व्यवहार कथित तौर पर जारी रहा। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी कार में पुलिस थाने से फरार हो गया। स्थानीय लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

'जो करना है कर लो'... पूर्व गृहमंत्री के बेटे की धमकी, नशे में कार से दुकान को मारी टक्कर, थाने में भी काटा बवाल

छत्तसीगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम के बेटे संदीप कंवर ने कोरबा में एक दुकान को नशे की हालत में अपनी कार से टक्कर मारी और उसके बाद खुलेआम लोगों को धमकाते हुए नजर आए। इस दौरान संदीप ने धमकी देते हुए कहा कि मैं ननकीराम का बेटा हूं जो करना है करना है कर लो मुझे कुछ नहीं होने वाला।

घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। संदीप की तेज रफ्तार कार ने इतवारी बाजार में एक दुकान को टक्कर मार दी थी। चश्मदीदों के मुताबिक एत तेज रफ्तारी कार तेजी आई और अजीन कुरैशी की दुकान को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दुकान को भारी नुकसान हुआ, इस दौरान दुकान के मालिक ने समय रहते खुद को टक्कर से बचा लिया।

आसपास मौजूद लोग थाने ले गए

चश्मदीद के मुताबिक टक्कर के दौरान संदीप कंवर नशे में धुत था। इसके बाद जब कुरैशी ने अपनी दुकान के नुकसान की बात की तो आरोपी संदीप ने कथित तौर पर गालीगलौच और मारपीट की। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कार से दुकान को टक्कर लगी उसपर 'पूर्व विधायक रामपुर' लिखा हुआ था। मामला बढ़ता देख आस-पास लोग इकट्ठा हुए और आरोपी को पुलिस थाना ले गए। थाने में भी संदीप ने पुलिस और शिकायतकर्ता के सामने अपना राजनीतिक रसूख दिखाया। संदीप ने इस दौरान कहा कि ‘मैं ननकीराम का बेटा हूं जो करना है करना है कर लो मुझे कुछ नहीं होने वाला।’

थाने में भी काटा जमकर बवाल

पुलिस स्टेशन के भीतर होने के बावजूद, उनका आक्रामक व्यवहार कथित तौर पर जारी रहा। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी कार में पुलिस थाने से फरार हो गया। स्थानीय लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

राजनीतिक रसूख दिखाया

पीड़ित परिवार का दावा है कि संदीप लगातार अपने पिता के राजनीतिक रसूख दिखा रहा था और किसी को भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दे रहा था। यह भी सामने आया है कि जिनकी दुकान पर टक्कर मारी गई, उनकी बेटी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर काम करती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब संदी कंवर नशे की हालात में इस तरह के हंगाम किया। वे पहले भी कई बार ऐसा करके लोगों को परेशान कर चुके हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।