कांकेर में 17 साल की लड़की से गैंगरेप, जंगल ले जाकर 4 दोस्तों ने की हैवानियत; चारों गिरफ्तार

वार्ता
share

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 17 वर्षीय नाबालिग ने चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके परिचित समेत दो युवक जंगल की ओर ले गए थे, जहां दो अन्य युवक भी पहुंच गए। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

कांकेर में 17 साल की लड़की से गैंगरेप, जंगल ले जाकर 4 दोस्तों ने की हैवानियत; चारों गिरफ्तार
rape case representative image

छत्तीसगढ़ के कांकेर से 17 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप की खबर सामने आई है। इस हैवानियत को लड़की के परिचित युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक लड़की को पहले से जानता था। वह इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर लड़की को एकांत में जंगल की तरफ ले गया। इसके बाद उसने मौका पाते ही अपने दोस्तों को भी बुला लिया और नाबालिग के साथ हैवानियत को अंजाम दिया।

इधर घर वाले इस बात से परेशान हो रहे थे, आखिर उनकी बेटी कहां गई। बेटी के घर नहीं लौटने पर चिंतित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। खोजबीन हुई तो लड़की घर से करीब 30 किलोमीटर दूर जंगल में बरामद हुई।

शुरूआती पूछताछ में पता चला कि लड़की के साथ चारों लड़कों ने बारी बारी से रेप किया था। लड़की ने बताया कि युवक अपने एक दोस्त के साथ उसे बहला-फुसलाकर घूमने के बहाने ले गया था। गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी कांकेर योगेश साहू ने बताया, परिजन ने नाबालिग बेटी के रात 9 बजे घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि उसे दो लड़के साथ ले गए थे। नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक अन्य खबर भी सामने आई है। यहां चक्रधर समारोह देखने गए 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, एक लड़की से मिलने-जुलने को लेकर हुए विवाद के बाद किशोर के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि किशोर 14 सितंबर की रात चक्रधर समारोह देखने गया था। अगले दिन 15 सितंबर की सुबह उसका शव पुराने बस डिपो के पास एक खाली जमीन में मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। किशोर के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने किशोर के साथ आखिरी बार देखे गए युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़कांकेर में 17 साल की लड़की से चार लड़कों ने किया गैंगरेप, चारों गिरफ्तार