Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़jashpur murder mother killed father body stuffed bag daughter call
तेरे बाप को मार कर लाश को बैग में ठूंस दिया.. बेटी को फोन कर मां ने सुनाई हत्या की दास्तान

तेरे बाप को मार कर लाश को बैग में ठूंस दिया.. बेटी को फोन कर मां ने सुनाई हत्या की दास्तान

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां मंगरीता नामक महिला ने वैवाहिक कलह के चलते अपने 43 वर्षीय पति संतोष भगत की हत्या कर दी और लाश को ट्रॉली बैग में ठूंसकर फरार हो गई।

Nov 12, 2025 06:52 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, जशपुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 40 साल की महिला ने अपनी नवविवाहिता बेटी को फोन पर कुछ ऐसा कहा कि रोंगटे खड़े हो गए। उसने कहा कि मैंने तेरे पिता को मार डाला, लाश को बैग में ठूंसकर घर पर छोड़ दिया। ये शब्द सुनकर बेटी के होश उड़ गए। वहीं महिला फरार हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैवाहिक कलह से खूनी खेल तक

मुंबई में नौकरी करने वाली आरोपी मंगरीता कुछ महीने पहले अपने गांव भिंजपुर लौटी थी। पड़ोसियों की मानें तो पति संतोष भगत (43) के साथ झगड़े रोज की बात हो गए थे। 7 नवंबर को तो विवाद इतना बढ़ा कि अगले दिन तक गूंजता रहा। पुलिस का अंदाजा है कि 8 नवंबर की रात ही संतोष की हत्या कर दी।

फोन कटते ही दौड़ी बेटी, मिली लाश!

9 नवंबर को कोरबा में रह रही 23 साल की बेटी को मां का ये कॉल आया। कॉल कटते ही उसने पति और रिश्तेदारों को फोन घुमाए और 10 नवंबर को भिंजपुर पहुंची। वहां स्टील की ट्रॉली में कंबल में लिपटी संतोष की लाश मिली। बड़े भाई ने पुलिस को खबर की और जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने तुरंत एक्शन लिया।

कैसे की हत्या?

पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि संतोष की मौत नाक-मुंह से खून बहने से हुई, लेकिन असली वजह थी माथे पर तेज धार वाली चीज से मारा गया वार। पुलिस ने मंगरीता पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला फरार है। पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है, क्योंकि मंगरीता का मुंबई कनेक्शन है। वहीं गांव वाले सहमे हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।