Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़jashpur car truck collision five dead road accident chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के जशपुर में भयानक सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में भयानक सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुलदुला थाना क्षेत्र के पतरातोली गांव के पास रविवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे में कार और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Dec 07, 2025 12:10 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, जशपुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। दुलदुला थाना क्षेत्र के पतरातोली गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर ही हो गई पांच लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, ये पांच लोग कार से जशपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब 3-4 बजे हादसा हुआ। टक्कर के बाद कार में फंसे सभी यात्री मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। मौके पर पुलिस पहुंची और लाशों को अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फौरन दुलदुला पुलिस को खबर की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबी लाशों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

मृतकों की पहचान अभी बाकी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक चरईडांड़ इलाके के रहने वाले थे। उनकी सही पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।