Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़How did the horrific train accident happen in Chhattisgarh 5 dead
पहले से खड़ी थी मालगाड़ी, तभी…; छत्तीसगढ़ में कैसे हुआ भीषण ट्रेन हादसा, अब तक 5 की मौत

पहले से खड़ी थी मालगाड़ी, तभी…; छत्तीसगढ़ में कैसे हुआ भीषण ट्रेन हादसा, अब तक 5 की मौत

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हुई है। इस घटना में 25 से 30 से लोगों के घायल होने की खबर है। अभी 5 लोगों की डेडबॉडी बरामद कर ली गई है।

Tue, 4 Nov 2025 08:06 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हुई है। इस घटना में 25 से 30 से लोगों के घायल होने की खबर है। अभी 5 लोगों की डेडबॉडी बरामद कर ली गई है। कलेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने पीछे से मालगाड़ी को टक्कर मारी है। यह गाड़ी रायगढ़ से बिलासपुर आ रही थी। लालखदान के पास पहले से खड़ी मालगाड़ी में पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान महिला बोगी को हुआ है। कई लोगों को गैस कटर का इस्तेमाल कर और डिब्बे के दरवाजे पर सीढ़ी लगाकर निकाला गया है।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर के बाद ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे इस लाइन के बहाली में समय लग सकता है। तकनीकी टीमें मरम्मत और ट्रैक क्लियरेंस का काम कर रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू की है।

रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया। वहीं इस गाड़ी में फंसे यात्रियों के लिए ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा जिस मार्ग में हुआ है वह काफी व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

महिला आरक्षित बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान

हादसे में कोरबा पैसेंजर ट्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। महिला आरक्षित बोगी से महिलाओं को निकाला जा रहा है, जिसमें काफी नुकसान पहुंचा है। रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया है।

बिलासपुर में हुए इस रेल हादसे के बाद हावड़ा-मुंबई रूट पूरी तरह से बाधित हो गया है। ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया है। अलग-अलग स्टेशनों में ट्रेनों को कंट्रोल किया गया है। कई ट्रेनें स्टेशन से पहले कंट्रेाल कर ली गई हैं। इधर रेल प्रशासन ने सहायता राशि देने की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख की सहायता राशि और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

बिलासपुर ट्रेन हादसा पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दु:खद है।बिलासपुर कलेक्टर से जानकारी ली है, बिलासपुर कलेक्टर को हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं, राज्य सरकार कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है, रेलवे और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा मदद की जा रही है। हम संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रखे हैं।

रिपोर्ट संदीप दीवान

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।