गृह मंत्री अमित शाह ने की बड़ी घोषणा, नक्सल आतंक से मुक्त घोषित हुए छत्तीसगढ़ के 2 इलाके

गृह मंत्री अमित शाह ने की बड़ी घोषणा, नक्सल आतंक से मुक्त घोषित हुए छत्तीसगढ़ के 2 इलाके

संक्षेप:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

Oct 16, 2025 06:02 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की है। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त हो चुके हैं। कभी नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इन इलाकों को सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सख्त रणनीति के बाद आज नक्सलमुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर, जो कभी आतंक के ठिकाने हुआ करते थे, आज नक्सल आतंक से मुक्त घोषित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि अब केवल दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद के कुछ अंश शेष हैं, जिन्हें जल्द ही सुरक्षा बल पूरी तरह समाप्त कर देंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि आज का दिन नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण दिन है। आज छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और कल 27 ने अपने हथियार डाले थे। महाराष्ट्र में कल 61 नक्सली मुख्यधारा में लौटे थे। इस तरह दो दिन में 258 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। शाह ने कहा कि वह हिंसा का मार्ग छोड़ने और देश के संविधान में फिर से आस्था व्यक्त करने के उनके निर्णय की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे इस तथ्य का पता चलता है कि इस समस्या को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अथक प्रयासों से नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।

शाह ने कहा कि हमारी नीति स्प्ष्ट है- जो आत्मसमर्पण करना चाहते हैं उनका स्वागत है और जो बंदूक उठाए रखना चाहते हैं उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। जो अभी भी नक्सलवाद के रास्ते पर चल रहें हैं मैं उनसे फिर अपील करता हूं कि वे अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौट आयें। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद का उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनवरी 2024 में भाजपा सरकार के गठन के बाद से अब तक 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 को गिरफ्तार किया गया है और 477 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।