
हनुमान जी वाली पतंग उड़ाने का आरोप, छत्तीसगढ़ में उबाल; पीएम मोदी पर FIR की मांग
हनुमान जी के प्रतिरूप वाली पतंग उड़ाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे बजरंगबली का अपमान बताया है। कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
मकर संक्रांति के अवसर पर हनुमान जी जैसा दिखने वाली पतंग उड़ाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर हनुमान जी के प्रतिरूप वाली पतंग को उड़ाने का आरोप लगाते हुए इसको बजरंगबली का अपमान बताया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
पीएम मोदी पर एफआईआर की मांग
रायपुर में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की। रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि हनुमान जी के प्रतीक को पतंग के रूप में उपयोग कर उड़ाया गया, पतंग काटी भी गई, यह करोड़ों हनुमान भक्तों और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।
प्रतीक का इस तरह उपयोग अनुचित- कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज मांसाहारी व्यंजन लेते हैं जबकि हनुमान जी के भक्त मांस और मदिरा से दूर रहते हैं। ऐसे शख्स के साथ हनुमान जी के प्रतीक का इस तरह उपयोग करना अनुचित है।
कानूनी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने मांग की कि धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक दोनों नेता हनुमान भक्तों से माफी नहीं मांगते तब तक उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।
भाजपा का पलटवार
वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी देवताओं में हनुमान जी ऐसे भगवान हैं जिनके पास हवा में उड़ान भरने की शक्ति है। हनुमान जी पवन पुत्र हैं ऐसे में यदि पतंग पर उनका चित्र था तो इसमें अपमान जैसी कोई बात नहीं है।
हनुमान जी में ऊंची उड़ान भरने की शक्ति
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि सभी देवताओं में हनुमान जी इकलौते भगवान हैं जिनको हवा में ऊंची उड़ान भरने की शक्ति हासिल है। वह संजीवनी बूटी वाले पर्वत भी लेकर उड़ गए थे। ऐसे में यदि पतंग में उनका चित्र था तो इसमें अपमान जैसी कोई बात नहीं है।
हनुमान जी हवा में उड़ रहे हैं तो इसमें सबकी आस्था
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आगे कहा कि भगवान हमेशा सबके ऊपर रहते हैं। यदि हनुमान जी हवा में उड़ रहे हैं तो इसमें सबकी आस्था है। भगवान किसी चांसलर और आम आदमी के लिए अलग नहीं होते सभी के लिए एक ही हैं। इसमें राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सभी को हनुमान जी के चरणों में प्रणाम करना चाहिए। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीतिक करने का आरोप लगाया।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




