दुर्ग में जमीन के नाम पर करोड़ों का खेल, कोर्ट के आदेश के बाद जागी पुलिस; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत में कहा गया है कि जिस जमीन को बेचने का दावा किया गया था, उसके दस्तावेज पहले से ही एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड के पास गिरवी रखे गए थे। आरोप है कि उक्त जमीन के आधार पर करीब 4.5 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था, जिसकी जानकारी खरीदार से छिपाई गई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में सुपेला थाना पुलिस ने सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई अदालत के निर्देश के बाद की गई।
पुलिस से रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया है कि ग्राम कोहका स्थित लगभग 0.10 हेक्टेयर भूमि को विवादमुक्त और पूरी तरह "क्लीन" बताकर आरोपियों ने 50 लाख रुपये में सौदा तय किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक 13 मार्च 2023 को जमीन का एग्रीमेंट किया गया था तथा 10 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए गए थे। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया।
दस्तावेज गिरवी रखे गए थे
शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिस जमीन को बेचने का दावा किया गया था, उसके दस्तावेज पहले से ही एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड के पास गिरवी रखे गए थे। आरोप है कि उक्त जमीन के आधार पर करीब 4.5 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था, जिसकी जानकारी खरीदार से छिपाई गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सौदे के समय जमीन को पूरी तरह विवादमुक्त बताया गया, जबकि वह पहले से ही लीज और अन्य कानूनी विवादों में उलझी हुई थी। मामले में कई बार शिकायत दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
अदालत के हस्तक्षेप के बाद सुपेला थाना पुलिस ने संगीता केतन शाह और केतन शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की कुछ राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि संगीता केतन शाह वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जिसके चलते मामला राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली स्थिति के कारण उन्हें लंबे समय तक न्याय के लिए भटकना पड़ा और अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


