Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़farhad chowk in rajnandgaon district of chhattisgarh will be renamed
छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के फरहद चौक का बदलेगा नाम, क्या होगी नई पहचान?

छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के फरहद चौक का बदलेगा नाम, क्या होगी नई पहचान?

संक्षेप:

छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के फरहद चौक का नाम बदलने का ऐलान किया गया है। फरहद चौक का क्या होगा नया नाम? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Dec 10, 2025 10:14 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, राजनांदगांव
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले में नाम बदलने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के फरहद चौक का नाम बदलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक रखा जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर आदिवासी समाज की ओर से राजनांदगांव जिले के फरहद चौक में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने फरहद चौक का नाम बदलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक करने की घोषणा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महापौर यादव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक थे। वीर नारायण सिंह जी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। समाज को चाहिए कि ऐसे वीरों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जी ने जिस समान, न्यायपूर्ण और स्वाभिमानी समाज का स्वप्न देखा था, उसे साकार करना हमारी प्रेरणा भी है और संकल्प भी। प्राण‑पण से परिश्रम करते हुए, हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराते हैं।

सीएम ने आगे कहा कि आज जनजातीय समाज के गर्व राष्ट्रीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी का पावन दिवस है। इसी ऐतिहासिक दिन दो साल पहले भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से मुझे अपना नेता चुना था। संगठन ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी उसके लिए स्वयं को कृतज्ञ महसूस करता हूं। जनता और संगठन द्वारा जताया गया यह भरोसा हमें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग बनाता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।