भूपेश बघेल के घर ED का छापा, बेटे के खिलाफ शराब घोटाला केस में ऐक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर। पीटीआई
Follow us on Google News
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा है। छापेमारी की यह कार्रवाई भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।

भूपेश बघेल के घर ED का छापा, बेटे के खिलाफ शराब घोटाला केस में ऐक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा है। छापेमारी की यह कार्रवाई भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।

ईडी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर कथित शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में एक बार फिर छापे मारे। अधिकारियों ने इस बार में जानकारी देते हुए बताया कि ईडी की टीम इस मामले में नए सबूत मिलने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर की तलाशी ले रही हैं, जहां वह अपने पिता के साथ रहते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी साल मार्च में चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह के छापे मारे थे।

भूपेश बघेल ने शुक्रवार को इस संबंध में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, ''ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ईडी भेज दी है। (कार्यालय- भूपेश बघेल)''

ईडी ने पहले कहा था कि चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले की आपराधिक आय का ‘प्राप्तकर्ता’ होने का संदेह है।

इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।