पिता की राह पर बेटा, प्रबल जूदेव ने कराई 104 लोगों की घर वापसी; बोले- छत्तीसगढ़ को बंगाल नहीं बनने देंगे
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मांतरण के खतरों को बताते हुए कहा, 'धर्मांतरण के षड्यंत्र से पूरे भारत की जनसांख्यिकी बदल रही है। भारत के 800 जिलों में से 200 जिलों में हिन्दू अल्पमत में आ गए हैं। यह राष्ट्र सुरक्षा का गंभीर विषय हैं।

छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वह अपने पिता की तरह सनातन धर्म छोड़कर जा चुके आदिवासियों की घर वापसी कराने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को प्रदेश के महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित एक कार्यक्रम में 104 लोगों की पैर पखार कर घर वापसी कराई। जिसके बारे में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।
इस बारे में की अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि माँ रूद्रेश्वरी की पावन धरा सरायपाली में धर्मान्तरित परिवार के 104 लोगों के पैर पखारकर सनातन धर्म में 'घर वापसी' कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस पावन कार्यक्रम का आयोजन कटंगपाली में स्थित स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल में किया गया। जहां पर महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट एवं समस्त सनातनियों के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय 'संगीतमय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ' का आयोजन किया गया था।
अपनी पोस्ट में आगे प्रबल ने धर्मांतरण के खतरों को बताते हुए कहा, 'धर्मांतरण के षड्यंत्र से पूरे भारत की जनसांख्यिकी बदल रही है। भारत के 800 जिलों में से 200 जिलों में हिन्दू अल्पमत में आ गए हैं। यह राष्ट्र सुरक्षा का गंभीर विषय हैं। देश से बड़ा कुछ नहीं होता, देश सुरक्षित होना चाहिए धर्मांतरण देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हिन्दुओं का जनसांख्यिकी परिवर्तन देश के लिए संकट है।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि 'छत्तीसगढ़ को बंगाल कतई बन्ने नहीं देंगे।'
पोस्ट में अपने पिता को याद करते हुए प्रबल प्रताप जूदेव ने लिखा, 'हम संकल्पित हैं पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के राष्ट्र निर्माण "घर वापसी" अभियान को जीवन पर्यंत आगे हम बढ़ाएंगे।' साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त संत, महात्मा, प्रभुद्धजन, समाज के वरिष्ठ, मातृ शक्ति, युवा कार्यकर्ता साथियों को साधुवाद देते हुए उनका अभिनन्दन भी किया।
बता दें कि जशपुर के पूर्व राजपरिवार से संबंध रखने वाले छत्तीसगढ़ के राजनेता दिलीप सिंह जूदेव, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी अभिनीत राजग सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री थे। वे आदिवासी इलाकों में घर वापसी कार्यक्रम चलाते थे, और इसकी वजह से देशभर के हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध थे।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


