छत्तसीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: CRPF के 3 जवान समेत 4 की मौत, 1 घायल- VIDEO

Feb 14, 2026 12:58 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जगदलपुर
share Share
Follow Us on

सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया, धमतरी के पास खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और 2 की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

छत्तसीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: CRPF के 3 जवान समेत 4 की मौत, 1 घायल- VIDEO

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में सीआरपीएफ के 3 जवान भी शामिल हैं। सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया, "हमें जानकारी मिली कि CRPF के जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतरी के पास खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और 2 की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कुल 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक जवान और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान सीआरपीएफ जवान सौरभ तोमर, मुकेश कुमार और राजकुमार गोड तथा चालक हीरालाल नागर के रूप में हुई है। एक अन्य कोबरा कमांडो अभिमान राय घायल हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे वाली जगह पर कार के परखच्चे उड़े हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि एक घायल का इलाज जारी है। सिविल सर्जन ने आगे बताया- घायल की स्थिति सामान्य है। पैर की हड्डी फ्रैक्चर बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर धमतरी बायपास के पास खपरी गांव के नजदीक हुई। हादसे में सीआरपीएफ की 201वीं बटालियन के कोबरा यूनिट के जवान शामिल थे। ये कमांडो कोबरा के सदस्य थे। चार जवान और एक चालक जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे, जहां से उन्हें छुट्टी पर अपने गृह राज्यों के लिए रवाना होना था।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;