छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात! पति-पत्नी की निर्मम हत्या; इलाके में सनसनी

लाइव हिन्दुस्तान, जांजगीर-चांपा
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात! पति-पत्नी की निर्मम हत्या; इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव की है। मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू के रूप में हुई है। मंगलवार देर रात अज्ञात आरोपियों ने दोनों को निशाना बनाते हुए निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस कर रही है जांच

बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खून से सने पैरों निशान भी मिले

प्राथमिक जांच में घटनास्थल से खून से सने पैरों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही मौके से फरार हो गया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे की वजह क्या है।

आपसी रंजिश का शक

पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस जघन्य हत्याकांड के बाद गांव के लोग दहशत में हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।