कांग्रेस समर्थक के जातिसूचक पोस्ट पर बवाल, CM विष्णु देव साय की भी सख्त वॉर्निंग

Utkarsh Gaharwar रायपुर, वार्ता
Follow us on Google News
share

भूपेश है तो भरोसा है नामक फेसबुक आईडी से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस समर्थक के जातिसूचक पोस्ट पर बवाल, CM विष्णु देव साय की भी सख्त वॉर्निंग

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक समर्थक के विवादित जातिसूचक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द्र और भाईचारे को बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। रायपुर ग्रामीण विधायक ने इस मामले की शिकायत थाने में की है,जिस पर कानून अपना काम करेगा।

गौरतलब है कि 'भूपेश है तो भरोसा है'नामक फेसबुक आईडी से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस पोस्ट से साहू समाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपमान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से संबंधित फेसबुक आईडी को ब्लॉक कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का राज्योत्सव ऐतिहासिक होने वाला है,क्योंकि राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव में शामिल होंगे और सत्य साईं हॉस्पिटल,ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के नवीन भवन, विधानसभा के नवीन भवन एवं ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे। शाम को प्रधानमंत्री राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। सीएम ने साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है,लाखों लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे।

बिहार में कांग्रेस की भूमिका को लेकर साव ने कहा कि कांग्रेस अब क्षेत्रीय दलों की सहयोगी बनकर रह गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की दुर्दशा तय है,पार्टी के अंदरूनी मतभेद और कमजोर नेतृत्व उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुकी हैं।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।