'देश में कॉन्वेंट स्कूल बंद करा दो, मॉर्डन गुरुकुल खोले जाएं'; बॉलीवुड पर भी भड़के देवकीनंदन ठाकुर
Devkinandan Thakur Statement: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का देश में चल रहे इंग्लिश मीडियम और कॉन्वेंट स्कूलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड पर भी निशाना साधा।

Devkinandan Thakur Statement: मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का देश में चल रहे इंग्लिश मीडियम और कॉन्वेंट स्कूलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड पर भी निशाना साधा। इसके लिए उन्होंने देश के सभी कॉन्वेंट स्कूलों को बंद करने तक की बात कह डाली। उन्होंने विकल्प के तौर पर देश में मॉर्डन गुरुकुलम खोलने की बात कही। जानिए क्या है पूरा मामला।
स्कूल में बच्चियों को बॉलीवुड के गानों पर क्यों नचाया जा रहा?
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- “कोई माने या ना माने हमारे देश में कॉन्वेंट और इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। आप बताइये स्कूल में जवान और छोटी-छोटी बच्चियों को बॉलीवुड के गानों पर क्यों नचाया जा रहा है? अगर टीचर्स को शौक है कि बेटियां नाचेंगे बॉलीवुड के गानों पर, तो वो अपनी बेटियों को नचाएं। अपने बेटों को नचाएं।”
पढ़ने आ रहे बच्चे को आप छैयां-छैयां करवा रहे
कथावाचक ने आगे कहा- "जो बच्चे पढ़ने जा रहे हैं, उनको आप छैयां-छैयां करवा रहे हैं। कौन सा संस्कार लेकर आएंगे बताइए। मैं क्लियर बोलता हूं, स्कूल वालों को बुरा लगे तो लग जाए। आप किसी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। टीचर गुरु हैं। गुरु का दायित्व बच्चे के चरित्र का निर्माण करना है। उनका दायित्व सिर्फ पैसा कमाना नहीं सिखाना है। उसको चरित्रवान बनाना है।"
देवकीनंदन ने दिया मॉडर्न गुरुकुल का विकल्प
“आप लोग इंग्लिश मीडियम में सिखाते हैं- मनी इज गॉन, नथिंग इज गॉन। हेल्थ इज गॉन, समथिंग इज गॉन। करेक्टर इज गॉन, एवरीथिंग इज गॉन। कहां है एवरीथिंग आजकल? टीचर क्या सिखा रहे हैं? देवीकनंदन ने आगे कहा- ये मैकाले देकर गया है। इसलिए हम कह रहे हैं कि मॉडर्न गुरुकुलम होना चाहिए।”
देश में कॉन्वेंट स्कूल वगैरह बंद करवा दो…
मॉडर्न गुरुकुलम के कॉन्सेप्ट को समझाते हुए देवकीनंदन ने कहा- "जहां बेटियां बॉलीवुड के डांस न करे, जहां बेटियां एक्टिविटी करें। वो महारानी लक्ष्मी बाई की एक्टिविटी करें। मीराबाई की एक्टिविटी करें। सति अनुसुइया की एक्टिविटी करें। सावित्री की एक्टीविटी करें। सीता मैया की एक्टिविटी करें, ताकि हमारी बच्चियां चरित्रवान बन सकें। इस देश में कॉन्वेंट स्कूल वगैरह बंद करवा दो। मॉडर्न गुरुकुलम ही एकमात्र ऑप्शन हैं।"


