छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन के दौरान महिला कॉन्सटेबल से मारपीट, कपड़े फाड़कर बनाया वीडियो

Jan 02, 2026 03:23 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से खौफनाक घटना सामने आई है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला कॉन्सटेबल के साथ हिंसा की गई। उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। घटना 27 दिसंबर को कोयला खदान के विरोध के दौरान की है।

छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन के दौरान महिला कॉन्सटेबल से मारपीट, कपड़े फाड़कर बनाया वीडियो

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से खौफनाक घटना सामने आई है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला कॉन्सटेबल के साथ हिंसा की गई। उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। घटना 27 दिसंबर को कोयला खदान के विरोध के दौरान की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर ये पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के बीच फंसी महिला कॉन्स्टेबल जमीन पर गिरी हुई है और हमलावर उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं महिला पुलिसकर्मी रोते हुए छोड़ देने की मिन्नतें कर रही है, लेकिन हमलावर उसके कपड़े फाड़ने की धमकी देते हैं और पूछते हैं कि वो वहां क्यों आई है और फिर उसे वहां से भाग जाने के लिए भी कहते हैं। हालांकि हमलावर फिर भी उसके कपड़े फाड़ते हैं और उसे खींचने की कोशिश करते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी हिंसा गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक से जुड़ी एक जनसुनवाई के विरोध का नतीजा है। दरअसल, 8 दिसंबर 2025 को धौरभाठा में एक जनसुनवाई हुई थी, जिससे 14 गांवों के ग्रामीण नाराज थे। ये ग्रामीण 12 दिसंबर से ही शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन 27 दिसंबर को करीब 300 लोगों की भीड़ ने लिब्रा चौक पर रास्ता जाम कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक महिला टाउन इंस्पेक्टर (TI) के साथ भी मारपीट की खबरें आईं। रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में हमलावर ना सिर्फ महिला कॉन्सटेबल के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं बल्कि उसे गालियां भी दे रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस शर्मनाक घटना का वीडियो खुद प्रदर्शनकारियों ने ही रिकॉर्ड किया था, जो बाद में वायरल हो गया। वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल यह कहती भी सुनाई दे रही हैं कि उनकी ड्यूटी कहीं और थी और उन्हें यहां भेजा गया है, उनसे गलती हो गई जो वह यहां आईं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।