छत्तीसगढ़ में बड़ा अपडेट! 19 सितंबर से होगी तेज बारिश; अलर्ट जारी

लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बाद 19 सितंबर से प्रदेश में वर्षा का दायरा और तीव्रता बढ़ने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट
छत्तीसगढ़ मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बाद 19 सितंबर से प्रदेश में वर्षा का दायरा और तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम उत्तर अंडमान सागर में कम दवाब का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके बाद यह प्रणाली अगले तीन-चार दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है।

18 सितंबर से होगी बारिश

इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी की मात्रा बढ़ने और बारिश गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 18 सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि 19 सितंबर से बारिश का क्षेत्र और तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

बारिश नहीं होने से बढ़ा तापमान

बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में पांच-छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से अब तक प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत कम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में पेंड्रा रोड, साल्हेवारा और चांपा में सर्वाधिक 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कुनकुरी, रामानुजगंज, रेंगाखार कला और रघुनाथ नगर में 10-10 मिमी बारिश हुई। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ में बड़ा अपडेट! 19 सितंबर से होगी तेज बारिश; अलर्ट जारी