
बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम; छत्तीसगढ़ में बिगड़ेगा मौसम, कहां-कहां बारिश?
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की मानें तो एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन वेदर सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 4 दिन गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर को मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 20 से लेकर 24 अक्टूबर के दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21, 22 और 23 अक्टूबर को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने या बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 21, 22 और 23 अक्टूबर को ही रायपुर, बालोदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। 24 अक्टूबर को भी सूबे के अधिकांश हिस्सों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




