छत्तीसगढ़ में मेयर और नपा अध्यक्ष चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों के नाम जारी, चाय वाले को भी मौका
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सभी 10 मेयर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के 47 उम्मीदवारों के नाम भी जारी कर दी। मेयर पदों के चुनाव अगले महीने राज्य में अन्य शहरी निकाय चुनावों के साथ ही होंगे।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सभी 10 मेयर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के 47 उम्मीदवारों के नाम भी जारी कर दी। मेयर पदों के चुनाव अगले महीने राज्य में अन्य शहरी निकाय चुनावों के साथ ही होंगे।
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख किरण सिंह देव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके अनुसार, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को राजनांदगांव से, मीनल चौबे को रायपुर से, अलका बाघमार को दुर्ग से, पूजा विधानी को बिलासपुर से, संजय पांडे को जगदलपुर से और मंजूषा भगत को अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया है। धमतरी में मेयर पद के लिए जगदीश रामू रोहरा, चिरमिरी में रामनरेश राय, कोरबा में संजू देवी राजपूत और रायगढ़ में जीवर्धन चौहान पार्टी के उम्मीदवार हैं।
मधुसूदन यादव पूर्व में राजनांदगांव में पार्षद और मेयर रह चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में वह राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2014 के शहरी निकाय चुनावों में राजनांदगांव मेयर की सीट के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे। 2018 में वह डोंगरगांव से विधानसभा चुनाव हार गए।
रायपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए मैदान में उतरीं मीनल चौबे निवर्तमान पार्षद और नगर निकाय में विपक्ष की नेता हैं। रायगढ़ नगर निगम में इस पद के लिए मैदान में उतारे गए जीवर्धन चौहान राज्य भाजपा की अनुसूचित जाति इकाई के सचिव हैं। वह रायगढ़ में चाय और पान की दुकान चलाते हैं।
मेयर पद के लिए प्रत्याशी
- रायपुर से मीनल चौबे
- बिलासपुर से पूजा विधानी
- दुर्ग से अलका बाघमार
- राजनांदगांव से मधुसूदन यादव
- धमतरी से जगदीश रामू रोहरा
- जगदलपुर से संजय पांडेय
- रायगढ़ से जीवर्धन चौहान
- कोरबा से संजू देवी राजपूत
- अंबिकापुर से मंजूषा भगत
- चिरमिरी से राम नरेश राय
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी
- गोबरा-नवापारा ओबीसी (महिला) : ओमकुमारी संजय साहू
- तिल्दा-नेवरा ओबीसी (मुक्त) : चंद्रकला वर्मा
- आरंग : डॉ. संदीप जैन
- मंदिर हसौद अजा (मुक्त) : संदीप जोशी
- अभनपुर अजा (मुक्त) : शिवनारायण बघेल
- महासमुंद : डॉ. विमल चोपड़ा
- बागबाहरा अजा (मुक्त) : शंकर तांडी
- सरायपाली सामान्य (महिला) : सरस्वती चंद्र कुमार पटेल
- बलौदाबाजार : अशोक जैन
- सिमगा : शिवधारी देवांगन
- गरियाबंद : रिखीराम यादव
- अहिवारा ओबीसी (मुक्त) : नटवर ताम्रकार
- कुम्हारी ओबीसी (महिला) : मीना वर्मा
- अमलेश्वर : दयानंद सोनकर
- बालोद सामान्य (महिला) : प्रतिमा चौधरी
- दल्लीराजहरा ओबीसी (मुक्त) : तोरण लाल साहू
- बेमेतरा ओबीसी (मुक्त) : विजय सिन्हा
- डोंगरगढ़ अजा (मुक्त) : रमन डोंगरे
- पंडरिया अजा (महिला) : मंजूला देवी कुरें
- तखतपुर सामान्य (महिला) : वंदना बाला सिंह
- रतनपुर : लवकुश कश्यप
- बोदरी सामान्य (महिला) : देव कुमारी पाण्डेय
- पेण्ड्रा : रितेश फरमानिया
- गौरेला : मुकेश दुबे
- मुंगेली : शैलेश पाठक
- लोरमी ओबीसी (मुक्त) : सुजीत वर्मा
- जांजगीर-नैला अजा (महिला) : चित्रलेखा गढ़ेवाल
- चांपा : प्रदीप नामदेव
- अकलतरा अजा (महिला) : शांति भारते
- सक्ति : चिराग अग्रवाल
- दीपका : राजेन्द्र सिंह राजपूत
- कटघोरा ओबीसी (मुक्त) : आत्मा राम पटेल
- बांकीमोंगरा सामान्य (महिला) : सोनी कुमारी झा
- खरसिया : कमल गर्ग
- बलरामपुर अजजा (मुक्त) : लोधी राम एक्का
- रामानुजगंज : रमन अग्रवाल
- सूरजपुर ओबीसी (महिला) : देवंती साहू
- जशपुर नगर अजजा (मुक्त) : अरविंद भगत
- मनेन्द्रगढ़ ओबीसी (महिला) : प्रतिमा यादव
- कोंडागांव ओबीसी (मुक्त) : नरपति पटेल
- नारायणपुर अजजा (मुक्त) : इन्द्र प्रसाद बघेल
- कांकेर : अरुण कौशिक
- किरंदुल सामान्य (महिला) : रूबी शैलेन्द्र सिंह
- बड़े बचेली ओबीसी (मुक्त) : राजू जैयसवाल
- दंतेवाड़ा अजजा (महिला) : पायल गुप्ता
- बीजापुर अजजा (महिला) : गीता सोम पुजारी
- सुकमा अजजा (मुक्त) : हुंगा मड़कामी
10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
2019-2020 में हुए पिछले शहरी निकाय चुनावों में राज्य में तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस को सभी 10 नगर निगमों में मेयर पद मिले थे। पिछली बार मेयर चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुए थे। जनता सीधे पार्षदों का चुनाव करती थी और बाद में पार्षद मेयर का चुनाव करते थे। इस बार विष्णु देव साय सरकार ने पिछली प्रणाली को बहाल कर दिया है, जिसके तहत लोग सीधे मेयर चुनने के लिए मतदान करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ संदीप दीवान की रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।