छत्तसीगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराए गए 14 नक्सली, ऑटोमेटेड हथियार भी बरामद
मुठभेड़ सुकमा जिले के किस्ताराम क्षेत्र के जंगल में और बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में हुई। एसपी सुकमा किरण चव्हाण के मुताबिक, सुकमा में मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटेड हथियार भी बरामद किए गए।

छत्तसीगढ़ के सुकमा में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) ने सुकमा और बीजापुर जिले में 14 नक्सलियों को मारा गिराया। सुकमा में 12 नक्सली तो बीजापुर में 2 नक्सली को मौत के घाट उतारा गया है। मुठभेड़ सुकमा जिले के किस्ताराम क्षेत्र के जंगल में और बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में हुई। एसपी सुकमा किरण चव्हाण के मुताबिक, सुकमा में मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटेड हथियार भी बरामद किए गए।
आईजी बस्तर पी सुंदरराज के मुताबिक, बीजापुर में खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था जिसमें नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। सुबह पांच बजे से ही डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। गोलीबारी में किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
पहले ही एलान
1 जनवरी, 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 824 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं, 1079 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग मुठभेड़ों में 222 नक्सली मार गिराए गए हैं। बीजापुर बस्तर मंडल के नक्सल प्रभावित जिलों में से एक है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही एलान कर चुके हैं कि देश 31 मार्च, 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा।
इनाम घोषित किया गया था
आपको बता दें कि इससे पहले तेलंगाना में नक्सल कमांडर बरसे देवा उर्फ साइनाथ ने सरेंडर कर दिया था। देवा पर 25.47 लाख रुपये का नाम इनाम घोषित किया गया था। वहीं इससे पहले कुख्यात नक्सली नेता माडवी हिडमा को 18 नवंबर 2025 को आंध्र के मारे डुमिल्ली में एनकाउंटर में मार गिराया गया था।
आंध्र प्रदेश का रुख
माडवी बीते एक दशक में पैरामिलिट्री फोर्सेज पर 20 से ज्यादा हमलों को अंजाम दे चुका था। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दबाव झेल रहे नक्सली संगठन अब आंध्र प्रदेश का रुख कर रहे हैं मगर सुरक्षाबल खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें ऐसा करने से लगातार रोक रहे हैं।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



