छत्तीसगढ़ में 12 रद्द ट्रेनें बहाल, स्पेशल का भी गिफ्ट; ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द 12 ट्रेनें बहाल कर दी हैं। निर्माण कार्य के कारण ये ट्रेनें बंद थीं।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा अपडेट दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है जिससे रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। अकलतरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ये ट्रेनें बंद थीं जो अब अपने तय समय पर चलेंगी। इसके साथ ही गर्मी के लिए पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल जैसी समर स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। हालांकि 11 से 27 अप्रैल के बीच कुछ ट्रेनें अभी भी रद्द रहेंगी।
12 पैसेंजर रद्द ट्रेनें फिर शुरू
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को दोबारा चालू कर दिया है। फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इस वजह से रद्द थीं ट्रेनें
दरअसल, बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इसी के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। अब इन ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है। ये गाड़ियां अपने तय समय पर चलेंगी।
तेजी से चल रहा निर्माण
रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही ट्रेनों को दोबारा शुरू किया गया है। साथ ही निर्माण का काम तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि भविष्य में बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकें।
पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल का ऐलान
रेलवे ने यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की भी व्यवस्था की है। पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसको 15-15 फेरों के लिए चलाया जाएगा।
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन का भी गिफ्ट
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के बीच भी सात फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई तक तिरुपति से हर सोमवार और 16 अप्रैल से 28 मई तक रक्सौल से हर गुरुवार को रवाना होगी। यह ट्रेन 24 कोच वाली होगी। यह बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।
बिलासपुर जोन की कुछ पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से साझा की गई एक अन्य जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जोन की कुछ पैसेंजर ट्रेनें 11 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। यात्रियों से आग्रह है कि वे यात्रा से पहले अपनी गाड़ी के बारे में जानकारी जुटा लें।
इस रूट के यात्रियों को होगी परेशानी
रेलवे के अनुसार बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इसका असर खासतौर पर रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड से बिलासपुर व रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
ये एक्सप्रेस ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें जैसे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेंगी। गोंदिया स्टेशन पर नए ट्रैक बिछाने और बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के निर्माण के चलते इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए किए इंतजाम
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नए इंतजाम किए हैं। इसके तहत 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा ताकि रोज सफर करने वाले लोगों को राहत मिल सके।
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को हो रही थी परेशानी
हाल ही में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं रोजाना सफर कर रहे यात्रियों ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


