Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़chhattisgarh train accident inquiry ordered helpline number released many trains cancelled
छत्तीसगढ़ रेल हादसे के बाद 8 ट्रेनें रद्द; जांच के आदेश, इन फोन नंबरों पर करें संपर्क

छत्तीसगढ़ रेल हादसे के बाद 8 ट्रेनें रद्द; जांच के आदेश, इन फोन नंबरों पर करें संपर्क

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। हादसे में 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

Tue, 4 Nov 2025 09:02 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, रायपुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। हादसे में 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को सीधे टक्कर मारी। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ितों के परिजनों के लिए हल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। हादसे से कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

8 ट्रेनें रद्द

इस हादसे के कारण बिलासपुर-कोरबा रूट ठप हो गया है। हावड़ा-मुंबई रूट भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। अब तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुल 8 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को रखा गया है।

जांच के आदेश

रेलवे ने इस ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की जांच के लिए रेलवे की ओर से एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी ताकि कारणों पता कर जरूरी और सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

हेल्पलाइन नंबर

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्री और उनके परिजन उक्त नंबरों पर संपर्क कर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है। समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है।

बिलासपुर - 7777857335, 7869953330

चांपा - 8085956528

रायगढ़ - 9752485600

पेंड्रा रोड - 8294730162

कोरबा - 7869953330

उसलापुर - 7777857338

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान, किसे कितनी रकम?
ये भी पढ़ें:पहले से खड़ी थी मालगाड़ी, तभी…; छत्तीसगढ़ में कैसे हुआ भीषण ट्रेन हादसा

पैसेंजर ट्रेन की बोगी मालगाड़ी पर चढ़ी

बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि लोकल पैसेंजर ट्रेन कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन जब शाम चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच थी तभी इसने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को बिलासपुर के अपोलो, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन की पहली बोगी मालगाड़ी की अंतिम बोगी पर चढ़ गई।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।