Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़chhattisgarh raipur crime woman commits suicide after made video
अब कोई रास्ता नहीं, शादी के 10 माह में 10 दिन भी नहीं मिला चैन; VIDEO बना महिला ने दी जान

अब कोई रास्ता नहीं, शादी के 10 माह में 10 दिन भी नहीं मिला चैन; VIDEO बना महिला ने दी जान

संक्षेप:

रायपुर में एक नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला की शादी 16 जनवरी को हुई थी। महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया। इसमें उसने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।

Oct 24, 2025 09:39 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share Share
Follow Us on

रायपुर में एक नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है जो वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके के चंगोराभाठा का है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। पुलिस ने मोबाइल और वीडियो भी जब्त किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति आशीष गोस्वामी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूछताछ में पता चला कि पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था तभी मंजूषा गोस्वामी ने उसके हाथ से रिमोट को छीन लिया। इससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी दोनों के बीच बहस हुई।

इसी बीच आशीष ने अपने पिता और मां के सामने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर पत्नी मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में गई। महिला ने कमरा बंद करके पहले वीडियो बनाया। इसके बाद अपने हाथ की नस काटी ली और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर ससुराल वालों ने दरवाजा को तोड़ा।

कमरे के अंदर मंजूषा की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इधर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला आपबीती बता रही है। उसने आरोप लगाया कि पति, देवर, ससुर और सास मिलकर उसे प्रताड़ित करते हैं। उसका पति आए दिन मारपीट करता है। उसकी शादी 16 जनवरी 2025 को हुई थी।

वायरल वीडियो में महिला आगे कहती है कि शादी के 10 महीने हो गए हैं, लेकिन वह 10 दिन भी चैन से नहीं रह पाई है। सास-ससुर अपने बेटे की ही तरफदारी करते हैं। ये लोग दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। वह इन लोगों से तंग आ चुकी है। अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

इधर पुलिस का कहना है कि मामले को जांच में लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। पुलिस का यह भी कहना है कि मृतका द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो बरामद कर लिया गया है, जिसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी। मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर अपनी बेटी की मौत के लिए पति और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है।

रिपोर्ट- संदीप दीवान

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।