मर्सिडीज वालों ने पीटा और धमकी दी.. सोशल मीडिया पर वीडियो डाल ट्रक ड्राइवर ने दी जान

भाषा, दंतेवाड़ा
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आरोप लगाया कि एक सड़क दुर्घटना के बाद कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।

मर्सिडीज वालों ने पीटा और धमकी दी.. सोशल मीडिया पर वीडियो डाल ट्रक ड्राइवर ने दी जान

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक 25 वर्षीय ट्रक चालक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना के बाद लग्जरी कार में सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ट्रक ड्राइवर की पहचान ताम्रध्वज साहू के रूप में हुई है, जो महासमंद जिले का निवासी था। ट्रक ड्राइवर की लाश शुक्रवार को गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास पेड़ से लटकी मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले के ताम्रध्वज साहू की लाश शुक्रवार को गिदम पुलिस थाना इलाके में बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटकी पाई गई। ताम्रध्वज साहू, लक्ष्मण नामक एक व्यक्ति का ट्रक चलाता था। शुक्रवार को लक्ष्मण ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके वाहन चालक ताम्रध्वज साहू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए हैं जिसमें वह कह रहा है कि वह अपनी जान देने जा रहा है। वह फोन नहीं उठा रहा है।

लक्ष्मण की सूचना के बाद पुलिस दल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर साहू की खोज शुरू की और बाद में बंजारी घाट के करीब एक पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद किया। बंजारी घाट में गुरुवार को ट्रक और एक मर्सिडीज कार के बीच टक्कर हुई थी। इस घटना के बाद इमरजेंसी सेवा का वाहन भी वहां पहुंचा था।

सोशल मीडिया में साझा किए छह वीडियो में युवक रोते हुए आरोप लगा रहा है कि ट्रक का ब्रेक ठीक तरह से काम नहीं करने के कारण उसका वाहन मर्सिडीज कार से टकरा गया और कार सवारों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

एक वीडियो में साहू ट्रक मालिक लक्ष्मण से माफी मांग रहा है और कह रहा है कि उसकी गलती नहीं थी और उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। कार सवारों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है, इसलिए वह जान दे रहा है।

वहीं एक अन्य वीडियो में वह अपने गले में फांसी का फंदा लगाया हुआ दिख रहा है। इसमें वह यह कहता दिखायी दे रहा है कि मुझे माफ कर देना मैं जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार को टक्कर मारने तथा ट्रक चालक के वीडियो के आधार पर कार में सवार लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को जानकारी मिली है कि कार मालिक सागर हेमला बीजापुर का निवासी है। वह ठेकेदार है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।