बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर; छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में बारिश की चेतावनी

वार्ता, रायपुर
share

Chhattisgarh Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने वाला है। रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Chhattisgarh Weather Forecast
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश वाला मौसम बनने की संभावना है। रायपुर समेत 30 जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है। लोगों को आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी गई है। बीते 24 घंटों में बालोद और कवर्धा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के आगे बढ़ने के कारण अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। नए वेदर सिस्टम का असर विशेष रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा

मौसम विभाग ने रायपुर समेत 30 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

वज्रपात से 4 की मौत

इस बीच जांजगीर-चांपा जिले में बीते शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में शाम के समय ग्रामीण बाड़ी में काम कर रहे थे। अचानक बारिश शुरू होने पर 6 लोग बचने के लिए एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

बिजली गिरने से तीन घायल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नरेश खेरवार (24), राम भरोस पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंजू पटेल (26), दुलारा बाई (46) और बैशाखू खेरवार (32) घायल हुए हैं। तीनों का इलाज चल रहा है।

झमाझम बारिश

इसी जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई प्लांट के पास आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण दूज राम जाटवार (55) की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। बालोद में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। कवर्धा में 60 मिमी, कांकेर में 60 मिमी, सुकमा में 50 मिमी, जगदलपुर में 40 मिमी, मल्हारकोटा में 40 मिमी और अंबिकापुर में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। पेंड्रा रोड, कुसमी, कोटा, तखतपुर, भाटापारा, डोंगरगढ़, कांकेर, बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, अकलतरा, अंबिकापुर, रायपुर और आसपास के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

जोरदार बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायपुर समेत 30 जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका जताई है। मौसम खराब रहने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

पेड़ के नीचे और खंभों के आसपास खड़े ना हों

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के आगे बढ़ने के साथ राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर; छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में बारिश की चेतावनी