Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़chhattisgarh liquor scam chaitanya baghel received 200 crore acb says in chargesheet
शराब घोटाला में चार्जशीट, ACB का दावा चैतन्य बघेल को मिले थे 250 करोड़

शराब घोटाला में चार्जशीट, ACB का दावा चैतन्य बघेल को मिले थे 250 करोड़

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में एसीबी ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने 200 से 250 करोड़ रुपये का हिस्सा लिया था। आरोप पत्र में क्या बातें?

Dec 22, 2025 10:24 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें दावा किया गया है कि चैतन्य बघेल ने घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 200 से 250 करोड़ रुपये का हिस्सा लिया था। उन्होंने अवैध पैसे को रियल एस्टेट में निवेश किया। करीब 3,000 करोड़ रुपये के इस घोटाले में ईडी चैतन्य को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी)और ईओडब्ल्यू ने चार्जशीट में दावा किया है कि चैतन्य बघेल को राज्य के कथित शराब घोटाले में हिस्से के रूप में 200 से 250 करोड़ रुपये मिले थे। एसीबी ने सोमवार को विशेष अदालत के समक्ष कथित शराब घोटाले में 7वीं पूरक चार्जशीट दाखिल की। इसमें आरोप है कि 2018 से 2023 के दौरान आबकारी विभाग के भीतर जबरन वसूली रैकेट स्थापित करने और उसे संरक्षण देने में चैतन्य बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एसीबी ने करीब 3,800 पन्नों के दस्तावेज में चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया गया है। इस कथित घोटाले में कुल रकम 3,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। चार्जशीट में कहा गया है कि चैतन्य ने प्रशासनिक स्तर पर अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया, अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास जैसे अधिकारियों और जमीनी स्तर पर अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल के बीच कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया।

आरोप पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि चैतन्य बघेल ने अनवर की टीम की ओर से वसूले गए पैसे को मैनेज करने और उसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए अपने भरोसेमंद सहयोगियों की मदद ली। यह भी आरोप है कि चैतन्य बघेल ने शराब व्यवसायी त्रिलोक सिंह ढिल्लों की कंपनियों के जरिए अपने परिवार की फर्मों में पैसा ट्रांसफर किया और उसे रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश किया।

उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि चैतन्य ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की कमाई को हैंडल किया। चैतन्य बघेल को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने सितंबर में गिरफ्तार किया था। वह पहले से ही न्यायिक हिरासत के तहत जेल में थे। ईडी का दावा है कि घोटाले से सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।