सुबह घर से निकले BJP नेता पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ले ली जान

कोरबा, पीटीआई
Follow us on Google News
share

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर एक काली कार में आए और उन्होंने बर्बरतापूर्वक हमला किया। अधिकारी ने बताया कि गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

bjp leader murder chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज अज्ञात हमलावरों न एक स्थानीय भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हमला सुबह करीब 10 बजे कटघोरा इलाके के केशला गांव में हुआ।

कोरबा के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अक्षय गर्ग, जो एक निर्माण ठेकेदार और कटघोरा जनपद पंचायत के सदस्य थे, जब सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे, तब तीन नकाबपोशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर एक काली कार में आए और उन्होंने बर्बरतापूर्वक हमला किया। अधिकारी ने बताया कि गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए नाकेबंदी कर दी है, और हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए हैं, और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।