छत्तीसगढ़ में डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, जांजगीर-चांपा
Follow us on Google News
share

जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चांपा-फरसवानी मार्ग पर एक टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ।

accident

जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चांपा-फरसवानी मार्ग पर एक टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त सभी लोग कोरबा जिले के निहारिका इलाके के रहने वाले थे और चांपा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

इस भीषण टक्कर में कार सवार मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल के मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।

ऐसा ही दर्दनाक हादसा कोरबा से सामने आया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसवानी टोल नाका के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक कार शादी समारोह से लौट रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी कोयले से लदी ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय प्रियांश के रूप में की गई है। शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस के अनुसार घटना में घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की हालत स्थिति स्थिर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ में डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी कार, परिवार के 3 लोगों की मौत