छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में SDM और तहसीलदार पर आदिवासी बुजुर्ग की हत्या का आरोप, दो गंभीर

वार्ता, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अवैध खनन की जांच के दौरान तहसीलदार और SDM पर 3 ग्रामीणों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। आरोप है कि इसी पिटाई के कारण एक आदिवासी बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में SDM और तहसीलदार पर आदिवासी बुजुर्ग की हत्या का आरोप, दो गंभीर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसडीएम और तहसीलदार पर एक आदिवासी बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। अधिकारी अवैध बॉक्साइट खनन की जांच के लिए गए थे, जहां उन्होंने 3 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इस पिटाई के कारण 60 वर्षीय नरेश राम की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। हालांकि पुलिस ने अभी तक औपचारिक FIR दर्ज नहीं की है।

ग्रामीणों की जमकर पिटाई करने का आरोप

उप संभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) करुण डहरिया और तहसीलदार पारस शर्मा पर स्थानीय युवकों के साथ मिलकर तीन ग्रामीणों की जमकर पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारियों की पिटाई के कारण आदिवासी नरेश राम (60) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) का इसी अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना से माहौल तनावपूर्ण

इस घटना से इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि मृतक नरेश राम (60) का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम अवैध बॉक्साइट खनन की जांच के लिए हंसपुर आई थी।

पिटाई के कारण बिगड़ी तीनों की हालत

रविवार रात को 8 बजे ग्राम सरना के पास नरेश राम, अजीत उरांव और आकाश दिखाई दिए थे। उनको अधिकारियों ने पूछताछ के बाद गांव से उठा लिया था। आरोपी है कि तीनों की शासकीय कार्यालय कुसमी में कथित तौर पर लोहे की रॉड से पिटाई की गई। पिटाई के कारण तीनों की हालत बिगड़ गई।

अधिकारी पहुंचे थे अस्पताल

पीड़ितों की हालत बिगड़ने पर डरे- सहमे दोनों अधिकारी राजस्व विभाग के सुदीप, मंदीप और विक्की के साथ कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों को भर्ती करवाया गया, तीन में से एक की मौत हो जाने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की है।

अभी पुलिस ने नहीं दर्ज किया है केस

सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों की सूचना पर SDM करुण डहरिया और तहसीलदार पारस शर्मा अपनी टीम के साथ रविवार को ग्राम हंसपुर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बॉक्साइट से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि एसडीएम, तहसीलदार और दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर राजपुर थाने में रखा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले को में एफआईआर नहीं लिखी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ित की लाश का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास कर रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में SDM और तहसीलदार पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप, दो गंभीर