खिलौनों को लिए झगड़ रही बच्चियों को पिता ने पीटा, एक की मौत, दूसरी घायल, छत्तीसगढ़ में वारदात
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खिलौनों को लेकर लड़ रही 6 साल की बेटी की कथित तौर पर पीटकर हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतक और उसकी 8 वर्षीय बहन शनिवार को खिलौनों को लेकर लड़ रहे थे तभी गुस्साए पिता ने उनकी पिटाई कर दी।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक व्यक्ति को अपनी छह वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेटी और उसकी बहन के बीच खिलौनों को लेकर झगड़ा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतका और उसकी आठ वर्षीय बहन शनिवार को खिलौनों को लेकर लड़ाई और बहस कर रहे थे तभी गुस्साए दिशान उर्फ सलमान ने उन्हें लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
एक बच्ची की मौत दूसरी घायल
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृतक और उसकी 8 वर्षीय बहन शनिवार को खिलौनों को लेकर लड़ रही थीं और बहस कर रही थीं, तभी गुस्साए दिशान उर्फ सलमान ने उन्हें लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के कारण एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई।
आरोपी से अलग रह रही पत्नी
अधिकारी ने बताया- जब वह अपनी बेटियों को खाने के लिए जगाने गया तो बड़ी बेटी दर्द से कराह रही थी जबकि छोटी बेसुध पड़ी थी। वह दोनों को पास के अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने छोटी बेटी को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी उपचाराधीन है। आरोपी की पत्नी अपने पति से झगड़े के कारण अलग रह रही है। सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में घायल 8 साल की बेटी का इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है। पिता पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या और अन्य आरोप लगाए गए हैं।
सांप के डसने से दो मासूमों की मौत
वहीं छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जहरीले सांप के डसने से दो मासूमों की मौत हो गई। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव का है। पखांजूर थाना अंतर्गत पीव्ही 130 श्रीनगर गांव में शनिवार की दरमियानी रात पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब तीन बजे एक ही कमरे में सो रहे तीन और पांच वर्षीय दो मासूम भाइयों को सांप ने डस लिया। दोनों बच्चे गहरी नींद में थे और सांप के काटने का पता परिवार को देर से चला। जिसके बाद परिजनों ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


