Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Chhattisgarh coal levy extortion funds used for election expenses, bribe politicians: ED
540 करोड़ का कोयला लेवी स्कैम! चुनावी खर्च और नेताओं को रिश्वत में गया पैसा? ED का बड़ा दावा

540 करोड़ का कोयला लेवी स्कैम! चुनावी खर्च और नेताओं को रिश्वत में गया पैसा? ED का बड़ा दावा

संक्षेप:

एजेंसी का आरोप है कि सिंडिकेट ने 540 करोड़ रुपये गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा किए। कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और अपनी सरकार के खिलाफ लगाए गए इन आरोपों में राजनीतिक साजिश का दावा किया था।

Jan 12, 2026 02:47 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, रायपुर
share Share
Follow Us on

ED ने छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के समय 540 करोड़ रुपये के स्कैम होने का दावा किया है। कहा गया है कि गैर कानूनी कोयला लेवी स्कैम के जरिए कमाए गए 540 करोड़ रुपयों को 2 तरह से इस्तेमाल किया गया। इस काली कमाई को चुनाव से जुड़े खर्चों में इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अधिकारियों और नेताओं को रिश्वत देने में भी इस्तेमाल किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन अधिकारियों की 2.66 करोड़ की संपत्ति अटैच

फेडरल जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा- इन आरोपों की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छत्तीसगढ़ CMO में डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सस्पेंड स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ऑफिसर सौम्या चौरसिया और एक अन्य व्यक्ति की कुल 2.66 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। PMLA के तहत कुल 8 संपत्तियों, जमीन के टुकड़े और रेजिडेंशियल फ्लैट प्रोविजनल रूप से अटैच किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:रायपुर में दो विदेशी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
ये भी पढ़ें:सरकार बचाई, फिर जेल की सजा मिली; शिबू सोरेन-नरसिम्हा राव रिश्वत कांड की कहानी

गैर कानूनी कमाई पर क्या बोली कांग्रेस

एजेंसी का आरोप है कि सिंडिकेट ने 540 करोड़ रुपये "गैर-कानूनी" तरीके से इकट्ठा किए। कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और अपनी सरकार के खिलाफ लगाए गए इन आरोपों में राजनीतिक साजिश का दावा किया था। इसमें आरोप लगाया गया, "उगाहे गए कैश का इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों और नेताओं को रिश्वत देने, चुनाव से जुड़े खर्चों के लिए फंड जुटाने और चल-अचल संपत्ति खरीदने में किया गया।"

10 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 35 पर चार्जशीट

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में एक ताकतवर ब्यूरोक्रेट माने जाने वाले चौरसिया और दस अन्य लोगों को इस मामले में ED ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिल गई। एजेंसी ने इस मामले में अब तक 35 लोगों और कंपनियों के नाम लेकर पांच चार्जशीट फाइल की हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।