Chhattisgarh Budget 2026: 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर बनेगा एजुकेशन हब; बच्चियों को 1.50 लाख

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई व‍िधानसभा का पहला बजट है। वित्त मंत्री ने एलान किया है कि के लिए महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Chhattisgarh Budget 2026: 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर बनेगा एजुकेशन हब; बच्चियों को 1.50 लाख

पिछले साल एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।

Mohit| लाइव हिन्दुस्तान,रायपुर | Tue, 24 Feb 2026 03:30 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। राज्य में रानी दुर्गावती योजना शुरू करेगी, जिसके तहत बालिकाओं को 18 साल की उम्र पूरी होने पर 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। पिछले साल एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।

24 Feb 2026, 03:14:24 PM IST

CG, ACE प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 33 करोड़

CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) के लिए 33 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं वन विभाग में 1000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

Share
24 Feb 2026, 03:05:55 PM IST

बिजली सब्सिडी के लिए 5,500 करोड़

बजट में विद्युत पंपों की बिजली सब्सिडी के लिए 5,500 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ वहीं दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में गन्ना किसानों को बोनस हेतु 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 02:44:45 PM IST

बजट में ये एलान भी किए गए

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये तो बैगा और पुजारी को प्रोत्साहन राशि के लिए 3 करोड़ रुपये जबकि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ रुपये प्रावधान किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 02:40:44 PM IST

ये विकसित छत्तीसगढ़ का बजट: CM

ये विकसित छत्तीसगढ़ का बजट है। बस्तर में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री आदर्श शहर बनाए जाएंगे

Share
24 Feb 2026, 02:09:45 PM IST

जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान

जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तो वहीं सीएम ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ रुपये जबकि मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इनके अलावा सीएम आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ तो पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 01:59:28 PM IST

उद्योगों के बजट में तीन गुना की बढ़ोत्तरी

रायपुर में 200 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा की गई है। 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने का भी एलान किया गया है। उद्योगों के बजट में तीन गुना की बढ़ोत्तरी की गई है और इनके अनुदान में 750 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 01:53:56 PM IST

किसान, मजदूरों का दुर्घटना बीमा, कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़

लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 68 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पेंशन योजना के लिए 1422 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़ रुपये। सरकार किसान, मजदूरों का दुर्घटना बीमा कराएगी।

Share
24 Feb 2026, 01:42:44 PM IST

बजट में विश्वविद्यालयों के लिए भी एलान

बजट में विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ रुपये दिया जाएगा।25 कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

Share
24 Feb 2026, 01:40:17 PM IST

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में CGIT खुलेगा

वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से ही छत्तीसगढ़ का भविष्य है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में CGIT खुलेगा।

Share
24 Feb 2026, 01:38:27 PM IST

रानी दुर्गावती योजना होगी शुरू, बच्चियों को मिलेगा फायदा

बजट में रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया गया है। बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे।

Share
24 Feb 2026, 01:37:30 PM IST

पांच नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू करने का एलान किया गया है। इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पांच नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 01:22:49 PM IST

रायपुर में मेट्रो सर्विस चलाने के लिए सर्वे एजेंसी

जल संसाधन के लिए 3500 करोड़ रुपये का प्रावधान तो वहीं रायपुर में मेट्रो सर्विस चलाने के लिए सर्वे एजेंसी तय की गई है।

Share
24 Feb 2026, 01:11:06 PM IST

राज्य में बनेंगे 250 महतारी सदन

मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में 75 करोड़ की राशि से 250 महतारी सदन बनेंगे।

Share
24 Feb 2026, 01:06:35 PM IST

महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान

बस्तर-सरगुजा में मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 01:04:31 PM IST

बस्तर विकास प्राधिकरण की राशि बढ़ाई गई

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा है कि बस्तर और सरगुजा में कृषि, राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है। वहीं बस्तर विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दी गई है।

Share
24 Feb 2026, 12:59:36 PM IST

हॉस्टल की सुविधा मिलने जा रही

प्राथमिक शाला से उच्चतम माध्यमिक शाला तक हॉस्टल होंगे। आईटीआई, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल होंगे।

Share
24 Feb 2026, 12:59:13 PM IST

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 2 एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी। दोनों एजुकेशन सिटी के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधआन किया गया है।

Share
24 Feb 2026, 12:53:18 PM IST

बस्तर में एजुकेशन सिटी

बजट में बस्तर में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बस्तर में पंडुम का आयोजन किया जा रहा है।

Share
24 Feb 2026, 12:48:01 PM IST

बजट की थीम 'SANKALP' रखी गई

वित्त मंत्री ने कहा कि 'इस बार बजट की थीम 'SANKALP' रखी गई है। हम सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। बस्तर का लगातार विकास हो रहा है। बस्तर में कई जगह बैंक ब्रांच खोलेंगे। बस्तर टूरिस्ट हब के रूप में उभर रहा है।'

S - समावेशी विकास

A - अधोसंरचना

N - निवेश

K - कुशल मानव संसाधन

A - अन्त्योदय

L - लाइवलीहुड

P - पॉलिसी से परिणाम तक

Share
24 Feb 2026, 12:42:17 PM IST

3 करोड़ जनता का आभार: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की 3 करोड़ जनता का आभार। सदैव प्रयास किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी शहरी विकास की तरह ही किया जाए।

Share
24 Feb 2026, 12:37:53 PM IST

वित्त मंत्री ने शुरू किया बजट भाषण

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन पहुंच चुके हैं और अपना भजट भाषण शुरू कर दिया है।

Share
24 Feb 2026, 12:33:56 PM IST

पेश होने वाला है बजट

नई विधानसभा में पहली बार बजट पेश होने वाला है। वित्त मंत्री अभी सदन में मौजूद नहीं हैं।

Share
24 Feb 2026, 12:24:59 PM IST

कैबिनेट की बैठक जारी

विधानसभा में कैबिनेट की बैठक जारी है। जल्द ही बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

Share
24 Feb 2026, 12:07:09 PM IST

क्या बोलीं वित्त मंत्री की पत्नी अदिति?

बजट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पत्नी अदिति चौधरी ने कहा कि वे (ओपी चौधरी) बीते तीन-चार दिन से सोए नहीं हैं। वे इस दौरान सोच रहे थे कि बजट में क्या-क्या होना चाहिए।

Share
24 Feb 2026, 11:47:24 AM IST

12 बजे होगी कैबिनेट की बैठक

बजट पेश करने से पहले 12 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक विधानसभा में होगी। बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी।

Share
24 Feb 2026, 11:39:04 AM IST

वित्त मंत्री विधानसभा के लिए हुए रवाना

वित्त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। अब वे विधानसभा के लिए रवाना हो रहे हैं।

Share
24 Feb 2026, 11:34:05 AM IST

बजट पेश करने से पहले मंदिर जाएंगे वित्त मंत्री

सदन में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री वीआईपी रोड स्थिति राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद विधानसभा के लिए रवाना होंगे। वित मंत्री के आगमन से पहले मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share
24 Feb 2026, 11:29:12 AM IST

पूर्व सीएम ने बजट से पहले कसा तंज

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा है किबजट से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। पता नहीं ट्रंप से क्या निर्देश लेकर ये लोग बजट बनाए हैं। क्योंकि पूरे देश की अर्थव्यवस्था या पूरे देश का संचालन ही ट्रंप के माध्यम से हो रहा है, तो छत्तीसगढ़ को लेकर ट्रंप ने क्या संदेश दिए हैं वो बजट में पता चलेगा।

Share
24 Feb 2026, 11:18:51 AM IST

बजट से पहले सीएम ने क्या कहा?

बजट से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा कि 'आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है। हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिलेगा। निस्संदेह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाला आज का बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा। हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।'

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़Chhattisgarh Budget 2026: 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, बस्तर बनेगा एजुकेशन हब; बच्चियों को 1.50 लाख