
छत्तीसगढ़ ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान, किसे कितनी रकम मिलेगी?
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक जयरामनगर-कोटमीसोनार के बीच पैसेंजर ट्रेन की कोयला से भरी मालगाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस रेल हादसे के पीड़ितों के लिए रेलवे ने मदद का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक जयरामनगर-कोटमीसोनार के बीच पैसेंजर ट्रेन की कोयला से भरी मालगाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस रेल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक घायल हो गए। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख?
रेलवे ने छत्तीसगढ़ के विलासपुर में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख
रेलवे ने हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
कम घायल यात्रियों को एक-एक लाख
रेलवे ने सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
मौके पर जुटे आला अधिकारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं। वह बचाव कार्य की नगरानी कर रहे हैं। बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रेलवे की मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
बचाव कार्य में जुटा रेलवे
रेल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता देने के लिए काम कर रहा है।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




