
350KM तक पीछा, छत्तीसगढ़ DSP को 2 घंटे तक बनाया बंधक; चाकू से हमला कर किया घायल
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में तैनात डिप्टी एसपी (DSP) तोमेश वर्मा पर शुक्रवार को दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 350 किलोमीटर दूर दुर्ग से दंतेवाड़ा तक उनका पीछा किया था।
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में तैनात डिप्टी एसपी (DSP) तोमेश वर्मा पर शुक्रवार को दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 350 किलोमीटर दूर दुर्ग से दंतेवाड़ा तक उनका पीछा किया था। हमले में डीएसपी को चेहरे, गर्दन और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक डीएसपी तोमेश वर्मा सरकारी काम से दंतेवाड़ा आए थे और सेशन कोर्ट गए थे। इसी दौरान दुर्ग जिले के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू और महिला रजनीशा वर्मा उनका पीछा कर रहे थे। दोनों आरोपियों ने कोर्ट परिसर के बाहर डीएसपी से बातचीत की और फिर उनकी कार में बैठ गए।
दो घंटे तक चाकू की नोक पर रखा बंधक
पुलिस के अनुसार, कार में बैठने के कुछ ही देर बाद महिला ने अचानक चाकू निकाल लिया और डीएसपी को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक उन्हें चाकू की नोक पर कार चलाने के लिए मजबूर किया गया। जब कार एक वाहन शोरूम के पास पहुंची, तभी रिटायर्ड फौजी ने अचानक डीएसपी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में डीएसपी की गर्दन से खून बहने लगा। घायल अधिकारी किसी तरह कार से बाहर निकले और अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर खुद को बचाने की कोशिश की। बीच सड़क हुई इस वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को काबू में ले लिया। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पहले DSP पर दर्ज करा चुकी थी रेप का केस
मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल महिला वही है, जिसने पहले डीएसपी तोमेश वर्मा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। महिला ने 20 दिसंबर 2024 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। FIR के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया था कि 31 अगस्त 2024 को डीएसपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की थी। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि डीएसपी तोमेश वर्मा खतरे से बाहर हैं और जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




